The Chopal

UP Update : उत्तर के दिहाड़ी वाले मजदूर के खाते में आए 221 करोड़, अब आया इनकम टैक्स का नोटिस

उत्तर प्रदेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, बैंक ने 500 रुपये की दिहाड़ी करने वाले मजदूर के खाते में 221 करोड़ का लेन देन दिखा दिया। जब मजदूर के घर इनकम टैक्स का नोटिस आया तो खलबली मच गई। जानिये पूरी कहानी...
   Follow Us On   follow Us on
UP Update: 221 crores came into the account of daily wage laborer of North, now income tax notice has come.

The Chopal : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ा ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित बरतनिया गांव के शिव प्रसाद निषाद के घर आयकर विभाग का नोटिस पहुंचने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। दिल्ली में पत्थर घिसाई का काम करने वाले शिव प्रसाद के घर जब आयकर विभाग की चिट्ठी आई, तब घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

ये पढ़ें - Liquor : शराब पीने के मामले में दिल्ली वालों ने तोड़ा दिया रिकॉर्ड, डकार गए इतने करोड़ बोतल शराब

घर वाले हैरान

जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग की नोटिस में शिव प्रसाद निषाद के बैंक खाते से 221 करोड़ रुपए का लेनदेन दिखाया गया। नोटिस में 20 अक्टूबर तक सभी दस्तावेज लेकर हाजिर होने का आदेश दिया गया है। इतना बड़ा अमाउंट देख कर घर वाले हैरान हो गए। जब दिल्ली में मजदूरी कर रहे शिव प्रसाद को यह जानकारी हुई तो वह दिल्ली से भाग कर आनन-फानन में बस्ती पहुंचा।

‘500 रुपये दिहाड़ी’

आयकर विभाग के इनकम टैक्स अधिकारी से मुलाकात कर शिवप्रसाद ने कहा, साहब मैं मजदूरी करता हूं, पत्थर घिस कर 500 की दिहाड़ी कमाता हूं। इतना पैसा किसने लेन-देन किया है। इसकी कोई जानकारी नहीं है। मजदूर ने बताया कि उसके पैन कार्ड का किसी ने गलत उपयोग कर लिया है। जिस खाते से 221 करोड़ का ट्रांजेक्शन किया गया इस बैंक अकाउंट के बारे में उसके पास कोई जानकारी नहीं है। उसके पास जो तीन खाते हैं, उनमें कोई पैसा ट्रांजेक्शन नहीं किया गया है।

ये पढ़ें - Eco-Friendly : अगर बनाना चाहते हैं अपनी फैमली के लिए इको-फ्रेंडली घर, रखे इन चार बातों का ध्यान