The Chopal

UP Weather : उत्तर प्रदेश में हिमालय से आने वाली हवाओं से गिर तापमान, जानिए मौसम का हाल

Weather Update : जाड़े का मौसम आ गया है। सर्दी वाराणसी सहित पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में फैल गई है। लोग हिमालय और हिमालय के पश्चिमी भाग से बर्फीली हवाओं से थक गए हैं। रात में और सुबह लोग हल्के गर्म कपड़े पहनकर निकलते हैं। तापमान आने वाले दिनों में कम हो सकता है।आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

   Follow Us On   follow Us on
UP Weather: Temperature falls in Uttar Pradesh due to winds coming from Himalayas, know the weather condition.

The Chopal : पूर्वी उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाएं हिमालय और हिमालय के पश्चिमी भाग से आती हैं। इससे तापमान में आई गिरावट ने वातावरण को ठंडा कर दिया है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में और कमी हो सकती है।

ये पढ़ें - Roti: एक दिन में कितनी रोटियां खानी चाहिए, जान ले दिन की सही लिमिट

तीन-चार दिनों में नीचे गिर सकता है पारा

हिमालय के पश्चिम में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी आने वाले तीन-चार दिनों में यहां पहुंचकर पारा नीचे गिरा सकता है। तापमान गिरने से कोहरे और धुंध का प्रभाव बढ़ सकता है। पछुआ हवा के चलते गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 29.4 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान 14.8 रहा। इस प्रकार 24 घंटे में वातावरण का औसत तापमान 22.1 रहा जो मनुष्य के शरीर के तापमान से 14 डिग्री सेल्सियस कम है।

ये पढ़ें - 86 गांवों की 21 हजार हेक्टेयर जमीन पर बनेगा UP का ये नया शहर, 1000 करोड़ जारी

ठंडी पश्चिमी हवा के चलते वातावरण में आर्द्रता भी बढ़कर 82 से 64 प्रतिशत के बीच रही। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों में अभी हिमालयी क्षेत्र से ठंडी हवाओं के आने का क्रम जारी जारी रहने की संभावना है। इसी बीच हिमालय के पश्चिम में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी इधर पहुंचा तो ठंड और बढ़ सकती है तथा बादल या कोहरे की धुंध भी छा सकती है।