The Chopal

उत्तराखंड में घट रही कृषि योग्य जमीन, कृषि विभाग ने जारी किए चिंताजनक आंकड़े

UK News : उत्तराखंड में आई एक रिपोर्ट के अनुसार 2011-12 से साल 2022-23 आते-आते कृषि भूमि में 17% तक कमी आई है। वही उत्पादन भी 3000 मेट्रिक टन काम हुआ है। उत्तराखंड इन खाद्यान्न के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर करता है। 

   Follow Us On   follow Us on
उत्तराखंड में घट रही कृषि योग्य जमीन, कृषि विभाग ने जारी किए चिंताजनक आंकड़े

The Chopal, UK News : उत्तराखंड में तेजी से खेती की जमीन घट रही है। कृषि विभाग की रिपोर्ट में यह अच्छी तरह दिख रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक साल 2011-12 से साल 2022-23 के बीच करीबन 17% कृषि भूमि घट गई है।

दशकों तक कृषि राज्य के किसानों की आर्थिकी का मजबूत आधार रही है, लेकिन पहाड़ों में खेती के लिए पानी की कमी सहित अन्य बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए किसान अपने पारंपरिक पेशे से दूर हो रहे हैं। कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 2011-12 में 9,09,305 हेक्टेयर जमीन जहां खेती की गई थी। 2022-23 में यह आंकड़ा घटकर 753,014 हेक्टेयर रह गया। 2012 में उत्तराखंड में 1.80 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादित हुआ था। 2023 तक यह भी 1.77 लाख मीट्रिक टन तक गिर गया है। कुमाऊं मंडल के संयुक्त निदेशक (कृषि) पीके सिंह ने कहा कि किसानों को उत्पादन बढ़ाने और किखेती करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए उन्नत बीज और नवीनतम तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रति हेक्टेयर उत्पादन में वृद्धि से कुछ राहत: राज्य में प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादन में वृद्धि हुई है, जो घटती खेती और कम होते उत्पादन के बीच एक राहत की खबर है। 2012 में 1.98 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर उत्पादन हुआ था, लेकिन 2023 में यह 2.36 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर पहुंच गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि यह उन्नत बीज और तकनीक के उपयोग से हुआ है।

धान और गेहूं के उत्पादन में भी गिरावट

हर साल उत्तराखंड में गेहूं, धान, मडुवा, मक्का, जौ और दालों का उत्पादन घट रहा है। कृषि विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 2022 में 631946 कुंतल धान, 105946 कुंतल मडुवा, 40395 कुंतल मक्का और 612535 कुंतल गेहूं उत्पादित हुए। 2023 में, धान का उत्पादन 561141 कुंतल, मडुवा 102215 कुंतल, मक्का 38399 कुंतल और गेहूं का उत्पादन 602725 कुंतल हुआ। अन्य फसलों का भी यही हाल है।

Also Read : UP News : IAS की तैयारी करने वाला युवक निकला चोर, कहानी जानकर पुलिस के उड़े होश