The Chopal

Voter ID Card पहुंचा सकता है 1 साल के लिए जेल! आप भी कर रहे हैं गलती तो फॉलो करें ये ऑनलाइन प्रोसेस

Voter ID Card : अगर आप भी अपना वोटर आईडी कार्ड बनवाने जा रहे हैं, तो इससे जुड़े नियमो को जानना जरूरी है। क्योंकि आपको इस छोटी सी गलती के बदले 1 साल जेल में बिताना पड़ सकता है। चलिए पढ़ते हैं पूरी जानकारी

   Follow Us On   follow Us on
Voter ID Card पहुंचा सकता है 1 साल के लिए जेल! आप भी कर रहे हैं गलती तो फॉलो करें ये ऑनलाइन प्रोसेस

The Chopal, Voter ID Card :  वोटर आईडी कार्ड देश के नागरिकों को मतदान करने का अधिकार प्रदान करता है। लेकिन कई बार एक छोटी सी गलती की वजह से जेल जाना पड़ सकता है। इसलिए आपको कई चीजों से सावधान रहने की जरूरत है। आज हम आपको वोटर आईडी कार्ड से थोड़ी कुछ जरूरी जानकारी बताने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं आप कैसे वोटर आईडी कार्ड को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं और सरेंडर करने की भी ऑनलाइन प्रक्रिया है। 

हो सकती है कैद-

वोटर आइडी कार्ड के बारे में आपको स्पष्ट होना चाहिए कि ये सरकारी दस्तावेज हैं जो नागरिकों को दिए जाते हैं ताकि वे मतदान कर सकें। लेकिन दो या दो से अधिक वोटर आईडी कार्ड रखने पर आप जेल भी जा सकते हैं। इसलिए आपको बहुत सतर्क रहना चाहिए। दरअसल, एक से अधिक मतदाता सूची में पंजीकृत होना गैरकानूनी है।

कैसे कैंसिल करें-

अगर आपका नाम भी दो वोटर सूची में है, तो आप आज ही इसे कैंसिल करवा सकते हैं। इसके लिए फॉर्म 7 भरना चाहिए। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से भर सकते हैं। इसमें आपको पूरी तरह से सभी जानकारी भरनी होगी। फॉर्म भरने के बाद कुछ समय इंतजार करना होगा।

ऑनलाइन स्टेटस देखें-

इसके अलावा, आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर वोटर आइडी कार्ड से संबंधित सभी जानकारी पा सकते हैं। यहीं आप नया वोटर आईडी कार्ड भी बना सकते हैं। साथ ही, इसके लिए अलग से कुछ नहीं करना होगा। जमा करने के बाद ही नॉर्मल स्टेटस देखना होगा। हालाँकि, यूजर्स को अभी भी वोटर आइडी कार्ड प्राप्त करने में काफी मुश्किल हो रही है। ऐसे में आप इसके बारे में ऑनलाइन जानकर शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।

 Also Read : हरियाणा के किसानों की मौज, कम ब्याज दरों पर मिलेगा फसल लोन