The Chopal

Weather Today : दिल्ली के आस पास इन इलाकों में भारी बारिश के आसार, जाने मौसम का मिजाज

Weather Update Today: मौसम विभाग ने हाल ही में देश भर के मौसम को अपडेट किया है। आपको बता दें कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ठंडा हो गया है। साथ ही, देश भर में कुछ राज्यों में बारिश की उम्मीद है; आइए जानते हैं आपके राज्य में मौसम की स्थिति..
   Follow Us On   follow Us on
Weather Today: Chances of heavy rain in these areas around Delhi, know the weather patterns

The Chopal : Delhi NCR अब ठंडा है। अब NCR में भी अंधेरा दिखने लगा है। दिल्ली में आज न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार। साथ ही, IMD के अनुसार आज तटीय ओडिशा, तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में बिजली गिरने और आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

ये पढ़ें - उत्तर प्रदेश के इस शहर में जमीन की कीमत पहुंची 2 करोड़ रुपये बीघा, सक्रीय हुए बाहरी बिल्डर

उत्तर प्रदेश का मौसम -

उत्तर प्रदेश में आज मौसम सामान्य रहेगा। यूपी की राजधानी लखनऊ में धुंध और कोहरा रहेगा और तापमान में भी कोई खास तब्दीली देखने को नहीं मिल रही है। दिल्ली से सटे नोएडा की बात करें को यहां भी कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम -

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में बीते एक पखवाड़े से वर्षा नहीं हुई है। ऐसे में नवंबर में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। शुष्क मौसम के बीच चटख धूप खिलने के कारण नवंबर में दिन के समय प्रदेश में सामान्य से कम ठंड पड़ने की आशंका जताई जा रही है। 

बिहार का मौसम -

राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। पछुआ के कारण सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बने होने के कारण ठंड में वृद्धि होने के साथ अधिसंख्य भागों में धुंध व कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान पटना सहित 24 शहरों के न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज की गई।

पंजाब में कैसा रहेगा मौसम?

पंजाब में भी ठंड ने दस्‍तक दे दी है। आज दिन में धूप के साथ-साथ बादल छाए रहने के आसार बने हुए हैं। तापमान की बात करें तो राज्‍य का अधिकतम तापमान 65 फीसदी और न्‍यूनतम तापमान 42 फीसदी रहने की संभावना है। 

दूसरी ओर पंजाब में दिवाली के बाद भी प्रदूषण का दौर खत्‍म नहीं हो रहा है। बुधवार को जिले में पराली जलाने के 144 मामले सामने आए। इनमें से पराली जलाने के सबसे अधिक 63 मामले जगराओं में देखे गए। इसके बाद लुधियाना ईस्ट और पायल व रायकोट में ज्यादा पराली जलाई गई।

पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में बन रहा दबाव -

पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र पिछले 6 घंटों के दौरान 18 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने के साथ ही अब गहरे दबाव में बदल गया है। आज सुबह 5.30 बजे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर अक्षांश 16.9 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 86.8 डिग्री पूर्व देशांतर के पास विशाखापट्नम (आंध्र प्रदेश) से लगभग 380 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था। पारादीप (ओडिशा) से 380 किमी दक्षिण, दीघा (पश्चिम बंगाल) से 530 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम और खेपुपारा (बांग्लादेश) से 670 किमी दक्षिण-पश्चिम में है।

ये पढ़ें - Delhi pollution : दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने तोड़े डाले सारे रिकॉर्ड, सांस लेना हुआ मुश्किल

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि यह गहरे दबाव का क्षेत्र उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से 18 नवंबर 2023 की सुबह 55-65 किमी प्रति घंटे से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मोंगला और खेपुपारा के बीच बांग्लादेश तट को पार करने की संभावना है।

लो प्रेशर की वजह से ओडिशा में होगी बारिश -

IMD वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा कि अगर हम मौसम प्रणाली, विशेष रूप से गुरुवार के लो प्रेशर प्रणाली को देखें तो यह लगभग उत्तर, उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रही है और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक दबाव क्षेत्र में केंद्रित है... इसके प्रभाव से हल्की वर्षा की गतिविधि की उम्मीद कर रहे है। ओडिशा के मलकानगिरि, कोरापुट, रायगड़ा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

News Hub