The Chopal

कब खाने चाहिए मिलेट्स, इस तरह खाने से शरीर को होगा ज्यादा फायदा

Millets Benefits : जानकारी के लिए हम आपको बताते है, मिलेट्स मोटे अनाज को कहा जाता है यह अनाज गेहूं चावल चना जोर जैसी होते हैं इनमें अधिकतर प्रोटीन पाया जाता है, इनका काम होता है डायबिटीज को कंट्रोल में करना, अगर हम इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो यह वजन कम करने में काफी कारगर साबित होते हैं, और वही अपने हार्ट को  स्वस्थ और हेल्दी रखते हैं.
   Follow Us On   follow Us on
कब खाने चाहिए मिलेट्स, इस तरह खाने से शरीर को होगा ज्यादा फायदा

The Chopal, Millets Benefits : जानकारी के लिए हम आपको बताते है, मिलेट्स मोटे अनाज को कहा जाता है यह अनाज गेहूं चावल चना जोर जैसी होते हैं इनमें अधिकतर प्रोटीन पाया जाता है, इनका काम होता है डायबिटीज को कंट्रोल में करना, अगर हम इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो यह वजन कम करने में काफी कारगर साबित होते हैं, और वही अपने हार्ट को  स्वस्थ और हेल्दी रखते हैं, राजी जवाहर बाजार जैसे अनाज मिलेट्स का हिस्सा होते हैं, बहुत सारे लोग इनको अपनी डाइट में शामिल करते हैं, एक्सपर्ट के मुताबिक हम इन मिलेट्स को किसी भी टाइम में नहीं खा सकते इनका भी टाइम होता है जैसे लंच ब्रेकफास्ट मुताबिक खाए तो बहुत फायदेमंद रहते हैं.

ज्वार, बाजरा, रागी ये सभी मिलेट्स का हिस्सा हैं। एक्सपर्ट्स भी इन मिलेट्स को खासतौर से डाइट में शामिल करने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं कि आप किसी भी मिलेट्स को किसी भी वक्त खा सकते हैं। कुछ मिलेट्स जहां ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट होते हैं, तो वहीं कुछ को लंच में खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। इस संबंध में हमने न्यूट्रिशनिस्ट नुपुर पाटिल से बात की, जिन्होंने काफी सारी जरूरी जानकारी दी, जो हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।

उनका कहना है कि, 'हेल्दी बने रहने के लिए बैलेंस डाइट लेना चाहिए और मिलेट्स इसका बेस्ट ऑप्शन हैं, क्योंकि इनमें हमारे शरीर के लिए कई जरूरी न्यूट्रिशन मौजूद होते हैं।'

नाश्ते के लिए

नाश्ते के लिए बाजरा जिसे आमतौर पर रागी नाम से जाना जाता है खाना बेस्ट होता है। इसमें कैल्शियम, आयरन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, इसको खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और साथ ही अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो ये उसमें भी फायदेमंद होता है क्योंकि फाइबर की मौजूदगी की वजह से इसे खाने पेट लंबे समय तक भरा रहता है। 

लंच के लिए

लंच के लिए बाजरा सबसे बेस्ट होता है, जो ग्लूटेन फ्री है, साथ ही प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर। अन्य अनाजों के मुकाबले इसमें अमीनो एसिड की भी अच्छी-खासी मात्रा होती है। लंच में बाजरे से बनी रोटी, खिचड़ी खाने का ऑप्शन सही रहेगा। प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स होने से यह ब्लड शुगर कंट्रोल रखता है और भूख को भी शांत करता है। जिससे वजन नहीं बढ़ता।

डिनर के लिए
 
डिनर में आपको कंगनी को शामिल करना चाहिए। यह कॉम्प्लेक्स फाइबर का बेहतरीन स्त्रोत है, जो आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाता है। इससे आप पुलाव, उपमा और भी कई तरह की डिशेज़ बना सकते हैं।

इन तरीकों से कर सकते हैं मिलेट्स को शामिल

1. मिलेट्स की रोटी : मिलेट्स की रोटी बेहद हेल्दी होती है। जिसे खाने से पेट भरा रहता है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। 

2. मिलेट्स की खिचड़ी : मिलेट्स की खिचड़ी बहुत ही हेल्दी चीज़ है। इसमें आप कई तरह की दाल, सब्जियों और मसालों को शामिल कर इसे और ज्यादा हेल्दी और टेस्टी बना सकते हैं। 

3. मिलेट्स पुलाव : मिलेट्स का पुलाव झटपट से बनने वाला हेल्दी ऑप्शन है। 

4. मिलेट्स की इडली : मिलेट्स से आप इडली भी बना सकते हैं, जो ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट है। 

5. मिलेट्स की उपमा : उपमा भी मिलेट्स से तैयार किया जा सकता है। जो आपको लंबे समय तक भरा रखता है। 

6. मिलेट्स के डेसर्ट्स : मिलेट्स से आप तरह-तरह के डेजर्ट्स भी बना सकते हैं।  रागी के लड्डू, कुकीज़ टेस्टी भी होते हैं और इन्हें खाने से मोटापा भी नहीं बढ़ता।

7. मिलेट्स की सूप : मिलेट्स का सेवन सूप के रूप में भी किया जा सकता है, इसमें कई तरह की सब्जियों और मसालों को शामिल करें और लें मजा। 

मोटे अनाज फायदेमंद तो होते हैं, लेकिन ध्यान रखें कितना खाना है। मतलब भोजन की मात्रा पर नियंत्रण रखना जरूरी है। किसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इनके सेवन से पहले अपने डॉक्टर से एक बार कंसल्ट जरूर कर लें।