The Chopal

NCR में 2 एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने वाले इंटरचेंज पर काम होगा शुरू, आठ लूप बनेंगे

Yamuna Expressway to connect KGP Expressway : NCR में  दो एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 8 लूप के इंटरचेंज का डिजाइन तैयार हो गया है। इस इंटरचेंज के बनने से 20 KM का रास्ता बचेगा। ये इंटरचेंज एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ बनाए जाएंगे। 

   Follow Us On   follow Us on
NCR में 2 एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने वाले इंटरचेंज पर काम होगा शुरू, आठ लूप बनेंगे

Interchange On Yamuna Expressway : सब कुछ सही रहा तो अगले सप्ताह से यमुना एक्सप्रेसवे को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले इंटरचेंज का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए भारतीय राज्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीम ने जमीन का सर्वे भी कर लिया है। डिजाइन पूरा हो चुका, केवल कागज़ी प्रक्रिया पूरी होनी बाकी है, जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से 10 किलोमीटर पर जगनपुर-अफजलपुर में केजीपी को जोड़ा जाएगा। इसके लिए 60 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। बीते दिनों अधिग्रहण से प्रभावित 77 किसानों को सात प्रतिशत आबादी भूखंड भी आवंटित किए जा चुके हैं।। 60 किसानों को मार्च तक भूखंड मिल जाएगा। इंटरचेंज के निर्माण में आ रही सभी बाधाओं को दूर कर दिया गया है। यह इंटरचेंज एनएचएआई बनाएगा, इसके निर्माण में करीब 270 करोड़ रुपये खर्च होने हैं।

इंटरचेंज पर आठ लूप बनेंगे

दोनों ही एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए इंटरचेज पर आठ लूप बनाए जाने हैं, यह कुल 11 किलोमीटर के होंगे। इनमें चार लूप उतरने और चार लूप चढ़ने के लिए बनाए जाएंगे। इससे एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों को इंटरचेंज से उतरने और चढ़ने के लिए जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा। दोनों एक्सप्रेसवे जुड़ने से गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ के लोगों को आगरा की ओर जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए ग्रेटर नोएडा परी चौक नहीं जाना पड़ेगा। यह कनेक्टिविटी होने से इन जिलों के वाहन दुहाई और डासना से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के बाद सीधे यमुना एक्सप्रेस-वे पहुंच सकेंगे। साथ ही मथुरा, आगरा की ओर से आने वाले यात्रियों को पेरिफेरल पर चढ़ने के लिए 20 किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना होगा, जिससे ईंधन और समय की भी बचत होगी।

एनएचएआई के पीडी अरविंद सिंह ने कहा, 'इंटरचेंज बनाने को सर्वे कर मार्किंग का कार्य पूरा हो गया है। डिजाइन लगभग तैयार है। अब सिर्फ कागजी औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है। अगले सप्ताह तक इंटरचेंज का निर्माण शुरू हो जाएगा।'