The Chopal

Yamuna Expressway: 11 साल बाद पहली बार बंद होगा यमुना एक्सप्रेसवे, यह है बड़ी वजह

Yamuna Expressway:यूपी का सबसे बड़े एक्सप्रेसवे में से एक यमुना एक्स्प्रेसवे को 11 साल बाद पहली बार बंद किए जाने का फैसला लिया गया  है। 22 से 24 सितंबर तक इस एक्सप्रेसवे को बंद किया जाएगा। इस दौरान मोटोजीपी भारत रेस का आयोजन होगा। 

   Follow Us On   follow Us on
Yamuna Expressway will be closed for the first time after 11 years, this is the big reason

Yamuna Expressway: 22 से 24 सितंबर तक, बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट, उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में मोटोजीपी भारत रेस का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में यमुना एक्सप्रेस वे को निर्धारित समय के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान इस सड़क पर यातायात नहीं होगा। यमुना एक्सप्रेसवे को 11 साल में पहली बार बंद किया गया है। 21 सितंबर की सुबह 6 बजे से 25 सितंबर की रात 12 बजे तक ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है।

इस समय भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह से वर्जित है। साथ ही, आगरा से नोएडा में प्रवेश के लिए विकल्प भी होंगे। ताकि दैनिक सफर करने वालों को मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़े। इस दौरान किन वाहनों के आने-जाने पर रोक रहेगी और कौन से मार्गों का इस्तेमाल किया जा सकेगा, आइए जानें।

जब यमुना एक्सप्रेसवे बंद होगा बाद में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग किया जा सकता है। इनमें NH-9, 24, और 91 शामिल हैं। वहीं, आगरा से नोएडा जाने के लिए एनएच का उपयोग करना होगा। यमुना एक्सप्रेसवे भी मथुरा और अलीगढ़ से नोएडा आने-जाने वालों को नहीं मिलेगा। नेशनल हाइवे भी उनका रास्ता होगा। 12 बजे से 7 बजे तक आगरा-नोएडा एक्सप्रेस-वे बंद रहेगा। मथुरा में दो बजे के बाद गाड़ी एक्सप्रेस वे पर नहीं चढ़ेगी। एक्सप्रेस-वे पर रेस के दौरान वाहनों का दबाव कम होता है। वाहन चालक इसके लिए शहर के अंदर के रास्तों का भी प्रयोग कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें - UP के लखनऊ में बनेगी नई विधानसभा, इस दिन रखी जाएगी आधारशिला 

इन वाहनों को प्रवेश मिलेगा

यमुना एक्सप्रेसवे बंद होने पर कुछ वाहनों का प्रवेश जारी रहेगा। इसमें दूध, फल-सब्जी और अन्य आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी। यमुना एक्सप्रेस वे पर भी भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है।

Delhi Border भी बंद रहेगा

मोटीजीपी भारत रेस के दौरान दिल्ली की सीमा बंद करने की योजना है। 21 सितंबर की सुबह 6 बजे से 25 सितंबर की रात 12 बजे तक भारी और मध्यम वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। साथ ही न्यू अशोक नगर, कोंडली, झुण्डपुरा बॉर्डर, परी चौक, नॉलेज पार्क, डीएनडी और चिल्ला रोड पर भी रोक रहेगी।

ये भी पढ़ें - UP में लगातार 2 दिन तेज हवाओं के साथ बरसेंगे बादल, जारी हुआ अलर्ट 

 

News Hub