Rashifal 20 January 2025: मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन का राशिफल
Aaj Ka Rashifal : आज 20 जनवरी दिन सोमवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कन्या राशि में उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से हस्त नक्षत्र में होगा। ऐसे में आज चंद्रमा का गुरु और सूर्य के साथ बहुत ही शुभ योग बन रहा है। जो आज के दिन मेष, सिंह और तुला समेत कई राशियों के लिए लाभदायक रहेगा। देखिए आज रविवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, जानें अपना आज का राशिफल।

Today Rashifal : 20 जनवरी का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, सिंह और तुला सहित कई राशियों के लिए शुभ स्थिति को दर्शा रहा है। दरअसल आज चंद्रमा मित्र ग्रह बुध की राशि कन्या में संचार कर रहे हैं। चंद्रमा के इस गोचर से आज चंद्रमा का गुरु और सूर्य के साथ त्रिकोण योग बन रहा है। ऐसे में आज सोमवार का दिन मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष
षष्ठम चंद्र से कार्यस्थल पर तालमेल बेहतर रहेगा एवं सहयोग मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। मंगलवार एवं बुधवार को आय संबंधी लाभ होगा। वौरवार एवं शुक्रवार को आय में गिरावट हो सकती है। शनिवार को पुनः अनुकूलता बन जाएगी।
तुला
द्वादश चंद्र से आरंभ में कुछ कठिनाई आ सकती है। मंगलवार से बेहतर स्थितियां हो जाएंगी। बुधवार का दिन भी अच्छा रहेगा। सहयोग प्राप्त होगा। वीरवार एवं शुक्रवार को कार्यस्थल पर संभलकर रहना बेहतर होगा। सप्ताहांत में यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
वृषभ
गुरु का गोचर राशि में है। संतान से सुख एवं संतुष्टि प्राप्त होगी। मंगल एवं बुधवार को नए कार्यों की प्राप्ति होगी। वीरवार एवं शुक्रवार को धन लाभ के मौके हैं। मित्रों से मदद प्राप्त होगी। शनिवार को सावधानी रखनी होगी। विवादों से बचना होगा।
वृश्चिक
गुरु-शनि की दृष्टि है। कार्य समय पर बनते जाएंगे। मंगल एवं बुधवार चिंताजनक हो सकते हैं। यात्रा में परेशानी हो सकती है। वीरवार- शुक्रवार अच्छे होंगे। कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि होगी। शनिवार भी बेहतर दिन रहेगा।
मिथुन
चतुर्थ चंद्र से आरंभ होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी, किंतु मन निराश रहेगा। अनावश्यक तनाव रहेगा। मंगल-बुध के बाद के दिनों में आराम मिलने की संभावना है। वीरवार एवं शुक्रवार को उदासी हावी रह सकती है। शनिवार सबसे अनुकूल दिन रहेगा।
धनु
परेशानियों का हल खोजने में सफल होंगे। मंगल एवं बुधवार को राजनीतिज्ञों को संभलकर रहना होगा। वीरवार एवं शुक्रवार को विरोधियों को कम न समझें। व्यय भी तेजी से होगा। शनिवार शांतिपूर्वक व्यतीत होगा। कार्य में सुधार होगा।
कर्क
राहु का गोचर। पूरे सप्ताह सुबह के समय मन उदास रहेगा। मंगल एवं बुध को आय में कमी के साथ व्यय की अधिकता हो सकती है। वीरवार एवं शुक्र पुनः अच्छी स्थितियां निर्मित करेंगे। आय की प्राप्ति होगी। शनिवार को परेशानी आने की संभावना नहीं है।
मकर
चंद्र की अनुकूलता बड़ी सफलताएं दिला सकती हैं। भाग्य का साथ बना रहेगा। मंगल एवं बुधवार को आर्थिक आधार मजबूत होगा। वीरवार एवं शुक्रवार आय के मामलों में सबसे अच्छे दिन रह सकते हैं। सहयोग भी मिलेगा। शनिवार को संभलकर रहना होगा।
सिंह
द्वितीय चंद्र का गोचर। मंगल एवं बुधवार को भाइयों से सहयोग मिलेगा। आय सामान्य बनी रहेगी। वीरवार एवं शुक्रवार को परिवार का साथ मिलेगा। अतिथि का आगमन हो सकता है। अकेले कहीं जाने से बचें। शनिवार को समय अनुकूल हो जाएगा।
कुंभ
आरंभ में अष्टम चंद्र होने से कठिनाई आ सकती है। मंगल एवं बुधवार से आय बढ़ेगी तथा प्रसन्नता प्राप्त होगी। वीरवार को बड़ी सफलताएं मिल सकती हैं। शुक्रवार को मन में निराशा का भाव हावी हो सकता है। शनिवार को धन की प्राप्ति संभव है।
कन्या
चंद्र का गोचर। न्यायालयीन कार्यों में पक्ष मजबूत होगा। मंगल एवं बुधवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। वीरवार को जमीन से लाभ के आसार हैं। शुक्र तक किसी समस्या के आने की संभावना नहीं है। शनिवार को कुछ अन्य परेशानियां हो सकती हैं।
मीन
चंद्र की दृष्टि राशि पर है। प्रसन्नता रहेगी। मंगलवार एवं बुधवार को व्यय की अधिकता अचानक बढ़ सकती है। आय में भी कमी होगी। वीरवार से समय में सुधार होगा। शुक्रवार को भी सफलता की प्राप्ति होगी। शनिवार भी अच्छा दिन रहेगा।