Rashifal 23 January 2025: मिथुन, कर्क, मीन, कन्या, तुला, मकर, धनु, कर्क का राशिफल जानिए
Aaj Ka Rashifal : आज यानी बृहस्पतिवार 23 जनवरी को कैसी होगी ग्रहों की चाल. कौन सा नंबर होगा आपके लिए लकी, और किस बात का रखना होगा आपको खयाल. कैसे रहेंगे आपके रिश्ते और कौन सा रंग करेगा कमाल. ये सब जानने के लिए देखें का राशिफल...

Rashifal Today : आज बृहस्पतिवार 23 जनवरी को आपके भाग्य का हाल बताएंगे और ये भी बताएंगे कि आज किन सावधानियों को बरतने की जरूरत है. साथ आपको गुरु पुष्य योग के मौके पर धन वृद्धि के महाउपाय भी बताएंगे. साथ ही जानेंगे मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल.
मेष : शुभ अंक...6 शुभ रंगहरा व्यापारिक उत्तार-चढ़ाव के चलते चिंता रहेगी। धार्मिक आयोजन प्रसन्नतादायी रहेंगे। अपनी सहूलियत के हिसाब से कार्य योजना में बदलाव कर सकते हैं।
वृष : शुभ अंक...2 शुभ रंग... फिरोजी स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जानकारी के अभाव में नई योजना में निवेश करना नुकसानदायी हो सकता है। दुविधा दूर होगी। संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा।
मिथुन : शुभ अंक... 1 शुभ रंग... पीला मामूली सी बात पर मित्रों से कहासुनी हो सकती है। इच्छित काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कॅरियर में बदलाव का मन बनेगा। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।
कर्क : शुभ अंक... शुभ रंग... नारंगी सामूहिक काम सबके सहयोग से आसानी से पूरे होंगे। विवाद की स्थिति में शांति और धैर्य से काम लें। दबाव में आकर काम करना मुश्किल हो सकता है।
सिंह : शुभ अंक... 7 शुभ रंग... लाल: कार्यस्थल पर टकराव बढ़ सकता है। बुजुर्गों के स्वास्थ्य संबंधी चिंता दूर होगी। दिखावे के चक्कर में कर्ज का बोझ बढ़ा लेंगे। कारोबार का विस्तार संभव है।
कन्या : शुभ अंक 3 शुभ रंग... भूरा पारिवारिक आयोजन प्रसन्नतादायी रहेंगे। व्यापारिक मामलों की अनदेखी से लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। यात्रा टालना बेहतर है।
तुला : शुभ अंक... 6 शुभ रंग... स्लेटी अपना नजरिया बदलने का प्रयास करें, रिश्ते मजबूत होंगे। विद्यार्थी परिणामों को लेकर उत्साहित रहेंगे। मेहमानों की आवाजाही रहेगी। समस्या का समाधान संभव है।
वृश्चिक : शुभ अंक... 4 शुभ रंग... बादामी प्रियजन से संबंधों में टकराव संभव है। आयात-निर्यात के कारोबार में भारी लाभ की संभावना है। निजी कामों के सिलसिले में यात्रा हो सकती है।
धनु : शुभ अंक....5 शुभ रंग... नीला आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित होंगे। मेहनत के मुकाबले लाभ कम मिलने से खिन्नता होगी। मांगलिक खर्च की संभावना है। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
मकर : शुभ अंक....8 शुभ रंग... गुलाबी आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी। नए लोगों का साथ जोश व उत्साह भर देगा। अनावश्यक खर्च से बजट गड़बड़ा सकता है। विनम्र रहें।
ॐ कुंभ: शुभ अंक 3 शुभ रंग जामुनी दिखावे के चलते परेशानी हो सकती है। वैचारिक गतिरोध दूर होने से राहत मिलेगी। निजी काम के लिए किसी से सिफारिश करवानी पड़ सकती है।
मीन : शुभ अंक... 7 शुभ रंग सफेद लेनदेन के मामले सुलझ सकते हैं। कानूनी मामलों की अनदेखी से परेशानी हो सकती है। अधिकारियों से तालमेल का लाभ मिलेगा। सफर करने से बचें।