The Chopal

आधा घंटा में बिक गई Xiaomi की ये 50 हजार इलेक्ट्रिक कारें, एकबार चार्जिंग पर 700 किलोमीटर चलाइये

Xiaomi SU7 EV Bookings : Xiaomi SU7 EV को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। महज 27 मिनट में 50 हजार से अधिक बुकिंग्स मिल चुकी हैं। इसी कार ने लॉन्च होते ही 4 मिनट में 10 हजार बुकिंग्स का रिकॉर्ड भी बनाया।
   Follow Us On   follow Us on
आधा घंटा में बिक गई Xiaomi की ये 50 हजार इलेक्ट्रिक कारें, एकबार चार्जिंग पर 700 किलोमीटर चलाइये

The Chopal, Xiaomi SU7 EV Booking : हाल ही में शाओमी ने चाइना में अपनी पहली इलेक्ट्रिक सेडान कार, "SU7" को पेश किया। इसकी कीमत करीब 215,900 युआन (करीब 24.92 लाख रुपये) है। इस कार को तीन अलग-अलग संस्करणों में बनाया गया है। यह कार 29 देशों में उपलब्ध है, चाइना भी शामिल है। इसकी उपलब्धता अप्रैल में शुरू होगी।

यह कार फिलहाल भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। इस कार को दुनिया भर में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। 50 हजार से अधिक बुकिंग्स अब तक मिल चुकी हैं। Xiaomi SU7 का डिजाइन अविश्वसनीय है। दिखने में बहुत आकर्षक है।

27 मिनट में 50,000 बुकिंग्स पार किया गया

रिपोर्टों के अनुसार, Xiaomi SU7 EV बहुत अच्छा प्रतिसाद पा रहा है। महज 27 मिनट में 50 हजार से अधिक बुकिंग्स मिल चुकी हैं। इसी कार ने लॉन्च होते ही 4 मिनट में 10 हजार बुकिंग्स का रिकॉर्ड भी बनाया। Xiaomi SU7 की कीमत Tesla Model 3 से कम है, इसकी रेंज ज्यादा है और यह BYD से बेहतर है।

शानदार रेंज मिलेगी

Xiaomi SU7 में दो बैटरी पैक हैं। 73.6kWh और 101kWh के बैटरी पैक इसमें उपलब्ध हैं। फुल चार्ज पर यह कार 700 किलोमीटर और 810 किलोमीटर चलेगी। कंपनी 150kWh बैटरी पैक को भी बनाने की योजना बना रही है, जो सिंगल चार्ज पर 1200 किलोमीटर की दूरी देगा।

यह इलेक्ट्रिक कार सुपर फास्ट चार्जिंग प्रदान करेगी। Xiaomi का दावा है कि वह सिर्फ 15 मिनट के चार्ज पर 350 किमी की दूरी दे सकेगी। यह 5.28 सेकंड्स में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार पकड़ लेगा। Xiaomi SU7 का डिजाइन टेस्ला और पोर्स से काफी मिलता-जुलता है।

ये पढ़ें : PM Kisan 17th Installment को लेकर नया अपडेट, इन किसानों की रुकेगी 17वीं किस्त