Sariya Bhav Today: शानदार मौका सपनों का घर बनाने का, अब इतना सस्ता हो गया सरिया

   Follow Us On   follow Us on
House Construction, House Construction Cost, Building Materials Prices, Sariya Cement Rate, Steel, Steel Price Fall, Sariya Price Fall, Sariya Price Update, Sariya Latest Price, Sariya Price In Your City, Sariya Latest Price Update In Hindi, Steel Rate Today, Saria Rate Today, Check Saria Rate, Saria Rate November 2022, Sariya Ka Bhaav Today, Ghar Banane Ka Kharch, घर बनाने में कितना खर्च आता है, सीमेंट का भाव क्या है, 10 एमएम का सरिया का क्या भाव है?,  4 सूत की सरिया का क्या रेट है?, 12 एमएम सरिया का क्या रेट है?, कामधेनु सरिया 10MM क्या रेट है?, घर बनाने के लिए सबसे अच्छा सरिया कौन सा है?, आज के दिन लोहे का रेट क्या है?, लोहा क्या रेट है 2022

Sariya Bhav Today: अगर आप भी अपने सपनों के घर को तैयार करने की सोच रहें है। पर महँगे निर्माण सामग्री के दामों में जारी तेजी के चलते लगातार आगे बढ़ा रहें है। तो आपके लिए सुनहरा मौका है। क्योंकि House Construction में होने वाले खर्चे काफी बड़ा हिस्सा सरिया-सीमेंट (Sariya-Cement) का होता है। अगर सरिया के दाम नीचे आते है, तो आपके कंस्ट्रक्शन का खर्च भी साथ में कम हो जाता है। फिलहाल, सरिया के दाम विभिन्न शहरों में काफी टूट गए हैं। बाजार जानकारों मुताबिक हो सकता है कि आगामी नए साल में इसके दाम फिर से बढ़ जाएं। 

Sariya का  House Construction में अहम रोल

आज के महंगाई भरें दौर में अपना घर तैयार करना सबसे महंगा सौदा हो गया है। एक ओर जहां घर बनाने के लिए जमीन की कीमतें आसमान तक पहुंच गई हैं, वहीं दूसरी ओर जमीन खरीदने के बाद उस पर घर बनवाने पर भी भारी-भरकम खर्च आ जाता है। ईंट-गिट्टी से लेकर सरिया-सीमेंट तक के लिए लाखों का खर्च करना होता है। अगर आप भी महंगाई के चलते अब अपना घर तैयार करवाने से बच रहे थे, तो इसे बनवाने का आपके पास शानदार मौका है। साल 2022 के दिसंबर महीने की शुरुआत में ही सरिया की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को भी मिल रही है। ऐसे में अगर आप अभी इसे खरीदते हैं, तो आपकी कंस्ट्रक्शन का कॉस्ट भी कम हो जाएगी

अब अगले साल का न करें इंतजार

सरिया के दाम रोजाना के हिसाब से बदलते रहते हैं। ऐसे में आज जो Steel-Sariya कम कीमत में मिल रहा है, वो हो सकता है दिसंबर 2022 के बाद यानी नए साल पर ऊंची कीमत में मिले और आपका कंस्ट्रक्शन खर्च भी बढ़ जाए। क्योंकि सरिया और सीमेंट की कीमतों में फेरबदल का सीधा असर रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में भी दिखाई देने लगता है। इसके दाम बढ़ने पर कंस्ट्रक्शन का खर्च बढ़ जाता है और सस्ता होने पर खर्च में अच्छी खासी कमी देखने को भी मिलती है। दिवाली के बाद सरिया की कीमत में उछाल देखने को भी मिला था, लेकिन अब साल खत्म होते-होते इसमें अब गिरावट देखने को मिल रही है। 

प्रमुख शहरों में TMT Steel Bar के दाम (नोट: सभी भाव 18% जीएसटी के बिना)

             शहर (राज्य)    19 अक्टूबर 2022    04 दिसंबर 2022

  • रायगढ़ (छत्तीसगढ़)    50,000 रुपये/टन    47,000 रुपये/टन
  • राउरकेला (ओडिशा)    51,100 रुपये/टन    47,000 रुपये/टन
  • नागपुर (महाराष्ट्र)    51,900 रुपये/टन    47,800 रुपये/टन
  • हैदराबाद (तेलंगाना)    52,000 रुपये/टन    50,500 रुपये/टन
  • जयपुर (राजस्थान)    53,100 रुपये/टन    50,000 रुपये/टन
  • भावनगर (गुजरात)    54,500 रुपये/टन    52,500 रुपये/टन
  • गाजियाबाद (यूपी)    52,200 रुपये/टन    49,500 रुपये/टन
  • इंदौर (मध्य प्रदेश)    54,200 रुपये/टन    52,800 रुपये/टन
  • गोवा                      53,500 रुपये/टन    51,300 रुपये/टन
  • चेन्नई (तमिलनाडु)    54,500 रुपये/टन    52,200 रुपये/टन
  • दिल्ली                        53,300 रुपये/टन    51,400 रुपये/टन
  • मुंबई (महाराष्ट्र)                      55,100 रुपये/टन    52,800 रुपये/टन
  • कानपुर (उत्तर प्रदेश)    55,200 रुपये/टन    53,000 रुपये/टन
  • जालना (महाराष्ट्र)    54,000 रुपये/टन    51,700 रुपये/टन

यह भी पढ़ें: इस कारण के चलते देश भर में नरमा-कपास के भाव में कमजोरी, जानें दामों पर एक्सपर्ट्स की किसानों को सलाह