The Chopal

Bank Holidays : आगामी मार्च में मात्र 16 दिन ही खुलेंगे बैंक, विजिट करने से पहले लिस्ट करें चेक

Bank Holidays March 2024 :बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो फटाफट निपटा लीजिए। क्योंकि आरबीआई ने मार्च महीने में बैंकों की छुटि्टयों (Bank Holidays) की लिस्ट जारी कर दी है।  आपको बता दें कि देश में सभी राज्यों में एक साथ 14 दिन के लिए बैंक बंद रहने वाले हैं। आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं किस किस दिन बंद रहेगे बैंक(bank closed)-

   Follow Us On   follow Us on
Bank Holidays : आगामी मार्च में मात्र 16 दिन ही खुलेंगे बैंक, विजिट करने से पहले लिस्ट करें चेक

The Chopal, Bank Holidays in March - मार्च का महीना शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं। मार्च में पूरे 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन 14 दिनों की छुट्टियों में सभी रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टी भी शामिल हैं। यानी, साप्ताहिक छुट्टियों के अलावा बैंक त्योहारों के कारण बैंक आठ दिन बंद रहेंगे। देश में सभी राज्यों में एक साथ बैंक 14 दिन बंद नहीं रहेंगे। ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग दिन होंगी। बैंक उन्हीं राज्यों में बंद रहेंगे जहां छुट्टियां है।

मार्च 2024 में हैं ये त्योहार

मार्च के महीने में शिवरात्रि, होली और गुड फ्राइडे जैसे त्योहार हैं जिनके कारण बैंक बंद रहेंगे। यदि आपके पास बैंक से जुड़ा कोई भी काम शेष है तो छुट्टियों की लिस्ट देखकर जाएं। बैंक ब्रांच जब बंद रहेंगे तब ग्राहकों की ऑनलाइन बैंकों की सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर फरवरी में आपको भी बैंक जाना है तो पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जरूर जान लें।

Bank Holidays 2024 March: मार्च में बैंक छुट्टी की लिस्ट

1 मार्च - चापचूर कुट के कारण मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे। 

3 मार्च - रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

8 मार्च - महा शिवरात्रि/शिवरात्रि अवकाश रहेगा।

9 मार्च - दूसरे शनिवार के कारण सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी।

10 मार्च - रविवार के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे।

12 मार्च - रमजान की शुरुआत के कारण प्रतिबंधित अवकाश रहेगा।

17 मार्च - रविवार होने की वजह से देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

22 मार्च - बिहार दिवस के कारण पटना में बैंक बंद रहेंगे।

23 मार्च - भगत सिंह के शहीदी दिवस के कारण कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

24 मार्च - रविवार के कारण पूरे देश के बैंकों में अवकाश रहेगा।

25 मार्च - होली के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे।

29 मार्च - गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद रहेंगे।

30 मार्च - महीने का चौथा शनिवार होने से देशभर में बैंकों में काम नहीं होगा।

31 मार्च - रविवार होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

ये पढ़ें - Exam Cancelled: UP पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा रद्द, CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, बख्शे नहीं जाएंगे