Gold: भारत में सोना रखने की लिमिट, जानें महिलाओं और पुरुषों के लिए तय सीमा

Gold Storage at Home: भारत में सोने का बहुत खास महत्व है। यहां शादी बिना सोने के पूरी नहीं मानी जाती। लोग इसे बुरे समय के लिए सबसे सुरक्षित निवेश समझते हैं। सोना हमारी परंपरा से जुड़ा हुआ है, इसलिए त्योहारों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। सोना सिर्फ गहने बनाने के लिए नहीं, बल्कि निवेश के लिए भी बहुत जरूरी माना जाता है।
घर में सोना रखने की सीमा
सोना बैंक के लॉकर में रखना सबसे सुरक्षित होता है, लेकिन कुछ लोग घर में भी सोने के गहने रखते हैं। भारत सरकार के आयकर कानून के मुताबिक, घर में सोना रखने की एक सीमा तय है। अगर आप इस सीमा से ज्यादा सोना घर में रखते हैं, तो आपको उसका खरीदने का सही प्रमाण देना पड़ता है। हम आपको इस नियम के बारे में आसान भाषा में बतायेंगे।
डॉक्यूमेंट्स होने पर घर में अनलिमिटेड सोना रख सकते हैं
अगर आपके पास अपनी आय, टैक्स और सोने से जुड़े सभी जरूरी कागजात हैं, तो आपके लिए घर में सोना रखने की कोई सीमा नहीं है। इसका मतलब आप अपने घर में जितना चाहें उतना सोना रख सकते हैं। लेकिन अगर आपके पास ये कागजात नहीं हैं, तो घर में सोने की एक तय सीमा होती है। आइए जानते हैं शादीशुदा महिलाओं, अविवाहित महिलाओं और पुरुषों के लिए सोना रखने की सीमा क्या है।
महिलाएं कितना सोना रख सकती हैं
आयकर कानून के अनुसार, एक शादीशुदा महिला अपने पास 500 ग्राम तक सोना रख सकती है, जबकि अविवाहित महिलाओं के लिए ये सीमा 250 ग्राम है।
जहां तक पुरुषों की बात है, उन्हें घर पर सिर्फ 100 ग्राम सोना रखने की अनुमति है। ध्यान दें कि ये सोना रखने की सीमा हर व्यक्ति के लिए अलग होती है। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी परिवार में दो शादीशुदा महिलाएं हैं, तो दोनों मिलकर घर में कुल 1 किलो तक सोना रख सकती हैं।