The Chopal

Gold Rate: सोने की कीमतें हुई धड़ाम, लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी

Gold Rate Today: आज, बुधवार, 26 मार्च सोने की कीमतें फिर से सस्ती हुई हैं। ये लगातार तीसरा दिन है जब सोने की कीमत घटी है। 24 कैरेट सोना 89,200 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 81,800 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। 

   Follow Us On   follow Us on
Gold Rate: सोने की कीमतें हुई धड़ाम, लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी 

The Chopal : आज बुधवार, 26 मार्च को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। यह लगातार तीसरा दिन है जब गोल्ड के रेट में कमी आई है। ये लगातार तीसरा दिन है जब सोने की कीमत घटी है।  24 कैरेट सोना 89,200 रुपये के ऊपर और 22 कैरेट गोल्ड 81,800 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलो चांदी का मूल्य 1,00,900 रुपये है। चांदी की कीमत आज भी स्थिर है। यहाँ जानें आज सोने-चांदी की कीमतें।

चांदी की कीमत

26 मार्च 2025 को चांदी का रेट 1,00,900 रुपये/kg था। चांदी की कीमत में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

24 मार्च को दिल्ली-मुंबई में सोने की दरें

26 मार्च 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोना 81,900 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 89,430 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 81,840 रुपये और 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 89,280 रुपये पर मुंबई में कारोबार कर रहा है। आज देश भर में सोने का भाव गिर रहा है। आज सोना चार सौ रुपये सस्ता हुआ है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
दिल्ली     81,990     89,430
चेन्नई     81,840     89,280
मुंबई     81,840     89,280
कोलकाता     81,840     89,280

सोने की कीमतों में गिरावट का क्या कारण है?

डॉलर की मजबूती, वैश्विक बाजारों में कमजोरी और निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली सोने की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण हैं। अमेरिकी डॉलर मजबूत होने पर सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी खरीदारी घट जाती है और इसकी कीमतें गिरने लगती हैं। ऊंची कीमत पर खरीदे गए सोने को निवेशक भी बेचने लगते हैं, जिससे बाजार में और गिरावट आती है।

देश में सोने की कीमतों का निर्धारण कैसे होता है?

भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है। इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय बढ़ जाती है।