The Chopal

Gold Rate Today: आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, त्योहार और शादी के सीजन से पहले सस्ते में करें खरीददारी

Gold Rate Today : सोने की भाव में तेजी के बाद आज शुक्रवार को गोल्ड की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सस्ता सोना होने की वजह से बाजार में आभूषण खरीदने की मांग बढ़ गई है। 

   Follow Us On   follow Us on
Gold Rate Today: आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, त्योहार और शादी के सीजन से पहले सस्ते में करें खरीददारी 

Gold News : सोने चांदी की कीमतों में हर दिन उतार चढ़ाव का दौर जारी रहता है। यह धातु कभी महंगी हो जाती है कभी सस्ती हो जाती है। आज सोना खरीददारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। शुक्रवार को सोने की कीमतों में गिरावट के बाद बाजार में गोल्ड के गहनों की डिमांड काफी ज्यादा बढ़ गई है। 

आज सोने की कीमतों में 200 रूपए की मंदी हुई हैं। गणेश चतुर्थी के बाद कीमतों में उतार-चढ़ाव का खेल लगातार जारी है। त्योहारी सीजन में सोने की कीमतें बढ़ोतरी के चलते ग्राहक अभी से सोने की खरीददारी कर रहे हैं। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी का आज का रेट 86,400 रूपए हैं।

मुख्य शहर 22 और 24 कैरेट सोने का आज का भाव 

शहर     22 कैरेट गोल्ड का रेट 24 कैरेट गोल्ड का रेट
हैदराबाद     67,040    73,140
दिल्ली      67,190   73,290
भुवनेश्वर        67,040 73,140
पटना         67,090 73,190
जयपुर         67,190 73,410
बेंगलुरु         67,040 73,140
लखनऊ       67,310 73,290
गुरुग्राम         67,190 73,290
कोलकाता      67,040  73,140
चेन्नई         67,040 73,140
अहमदाबाद    67,090  73,190
मुंबई       67,040   73,140

गुरुवार को सोने की कीमत

जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) का भाव 83203 रुपये किलो है. गुरुवार को सोने की कीमत लगातार चौथे दिन सस्ता हुई है। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 250 रुपये तक गिर गई है। गोल्ड की कीमत घटने के बाद यह 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। साथ ही चांदी की कीमत 87,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई। यह जानकारी अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने दी। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 74,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।