The Chopal

Gold Rate : सोने के दाम में आई जबरदस्त गिरावट, जाने कितने में मिलेगा 10 ग्राम

Gold and Silver Price November 2023 : पिछले कुछ दिनों में सोने की दर घटी है। लेकिन सोने और चांदी की कीमतों में फिर से तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। नीचे खबर में सोने और चांदी की नवीनतम कीमतें पढ़ें..

   Follow Us On   follow Us on
Gold Rate: Tremendous fall in the price of gold, know how much you will get for 10 grams

The Chopal : आज सोने-चांदी का भाव (Sona Chandi ka Bhav) का मूल्य बदल गया है। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की आज की कीमत 55,700 रुपये है। पिछले दिन 55,600 भाव था। यानी मूल्य बढ़ा है। 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की आज की कीमत 60,750 रुपये है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम, 60,640 रुपये थी. आज कीमतें बढ़ी हैं।

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने के दाम

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम      55,700 रुपये है. राजधानी में  24 कैरेट सोने का  रेट प्रति 10 ग्राम 60,640 है।

गाजियाबाद में सोने के भाव

22 कैरेट गोल्ड-प्रति 10 ग्राम-  55,700
24 कैरेट सोने के दाम-प्रति 10 ग्राम-60,750 

नोएडा में सोने के भाव

 55,700  (22 कैरट)
60,750 (24 कैरट)

ये पढ़ें - Business Idea : 30 हजार रुपये में शुरू करें यह ऑल टाइम वाला बिजनेस, महीने की 60 से 70 हजार की तगड़ी कमाई

लखनऊ में एक किलो चांदी का भाव 

बात करें चांदी के रेट की तो सिल्वर की दरों में लखनऊ में आज बदलाव हुआ है. आज एक किलो चांदी का रेट 73,000. वहीं, ये दाम कल 72,400 रुपये प्रति किलो था. यानी चांदी के दाम  बढ़े हैं। जानकारी के लिए बता दें, उपरोक्त सोने की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी से संपर्क करें।

कैसे जानें सोने की शुद्धता

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है. जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते. इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

लोग सोने को खरीदते समय उसकी उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें. ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें. हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

ये पढ़ें - कमाई का इतना हिस्सा 1 साल के लिए इस स्कीम में करें निवेश, डबल होगा पैसा