The Chopal

अगर आप भी खरीदना चाहते है सस्ता सोना, तो जरूर करें इन 4 देशों की यात्रा

Buy Chepaest Gold : यदि हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताएं जहां सोना भारत से भी सस्ता है, तो आप क्या कहेंगे? यहाँ से सोना खरीदने पर शायद पछतावा होगा। तो आज हम आपको दुनिया के ऐसे देश के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर सोने के रेट बेहद ही कम है, और यहाँ घूमने पर आपको बहुत अच्छा महसूस होगा।
   Follow Us On   follow Us on
अगर आप भी खरीदना चाहते है सस्ता सोना, तो जरूर करें इन 4 देशों की यात्रा

Cheapest Gold Countries : आज के समय में लोग सोना बड़ी तेजी से खरीद रहे हैं। भारत की महिलाओं के पास बहुत सारा सोना है। यह कहा जाता है कि इस देश की महिलाओं के पास इतना सोना है कि अगर वे इसे बेच दें तो देश की जीडीपी ठीक हो जाएगी। लेकिन यहां सोने के लगातार बढ़ते भाव लोगों को परेशानी में डाल रहे हैं।

इन दिनों 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य लगभग 75 हजार रुपये के करीब है। भारतीय त्योहारों पर सोना खरीदना बेहद शुभ मन जाता है, चाहे इसका मूल्य कितना भी ज्यादा क्यूँ न हो। यदि हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताएं जहां सोना भारत से भी सस्ता है, तो आप क्या कहेंगे? यहाँ से सोना खरीदने पर शायद पछतावा होगा। तो आज हम आपको दुनिया के ऐसे देश के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर सोने के रेट बेहद ही कम है, और यहाँ घूमने पर आपको बहुत अच्छा महसूस होगा।

भूटान देश

 हम आपको पहले भूटान के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं। इस देश में लाखों पर्यटक हर साल भूटान आते हैं। ये स्थान घूमने के लिए काफी प्रसिद्ध है, और यहां एक बार ट्रैवल करने का पूरा खर्च लगभग 80 हजार से एक लाख रुपये आता है। बादलों के बीच छिपे पहाड़ों से लेकर मठों को देखकर आपका मन गदगद हो उठेगा।

 बीच अगर हम सोना खरीदने की बात करें तो 10 ग्राम सोना एक साल पहले 43,473.84 रुपए था, लेकिन आज 58,720 रुपए है। ये कीमतें एक साल में काफी बढ़ी हैं, लेकिन भारत के मुकाबले यह कीमत बहुत कम हैं। और अच्छी बात यह है कि यहां पर सोना टैक्स से मुक्त है।

दुबई

 बीच अगर हम बात दुबई की करें, तो यह पर्यटन के लिए हो या नवीनतम और आधुनिक तकनीक के कारण हो, ये स्थान हर समय लोगों की ड्रीम लिस्ट में शामिल होता हैं। अगर आप यहाँ जाना चाहते हैं, तो विश्व की सबसे ऊंची इमारतों को देखना बिल्कुल भी ना भूलें, जिनमें बुर्ज खलीफा शामिल है।

बाकी यहां के ब्रांड भी विश्व भर में हर शॉपिंग स्टोर से बेहतर हैं। कपड़ों के अलावा, सोना खरीदने के लिए दिएरा नामक एक स्थान है, और सोना साउक एरिया को सोने की खरीदारी के लिए जाना जाता है। बता दें कि 10 ग्राम सोने का मूल्य 317 AED (या 72,430 रुपए) है।

थाईलैंड

यह बहुत कम लोग जानते होंगे कि थाईलैंड में भी सोना बहुत सस्ता है। अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं, तो यहां से सस्ता सोना खरीदकर लाने से बेहतर क्या हो सकता है? थाईलैंड एक बजट फ्रेंडली शहर है, जहां 70 हजार से 1 लाख रुपये में आराम से घूम सकते हैं। यहाँ कम मार्जिन में गोल्ड मिलेगा और अच्छी वैरायटी दिखाई देगी। यावोरात रोड, थाईलैंड के चाइना टाउन में सोना खरीदने के लिए सबसे अच्छी जगह है।

हांगकांग

खरीदारों को हांगकांग में बहुत कुछ खरीदने को मिलता है, कपड़ों से लेकर अलग-अलग वैरायटी वाली फर्निशिंग तक। वास्तव में, इस देश के जीतना सस्ता सोना आपके देश में नहीं देखने को मिलेगा। याद रखें कि ये देश दुनिया में गोल्ड ट्रेंडिंग मार्केट में सबसे व्यस्त है। बता दें कि 10 ग्राम सोने का मूल्य 70,630 रुपए है।

विदेश से अपने देश में सोना लेकर आने के नियम

भारत से सोना लाने के कुछ नियम समान हैं, हालांकि विदेश से सोना लाने के लिए कुछ नियम अलग-अलग हो सकते हैं:

- यात्रियों को लाने वाले सोने पर कनवर्टिबल करेंसी में भुगतान करना होगा।

- गोल्ड का भुगतान करने के लिए यात्रियों के पास भारतीय पासपोर्ट होना बेहद जरूरी है।

- यदि आप छह महीने में एक छोटी सी यात्रा करके वापस लौटते हैं, तो सरकार आपसे 38.5 प्रतिशत का सीमा शुल्क वसूलेगी।

News Hub