chanakya niti : यदि आपको जीवन में सफल होना है तो माने चाणक्य की ये बात
THE CHOPAL: आचार्य चाणक्य एक महान विद्वान और कुशल रणनीतिकार थे। उनकी नीतियां आज भी लोगों का मार्गदर्शन भी करती हैं। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने सुखी जीवन के कई रहस्य भी बताए हैं। इनकी नीतियों के माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन को बेहतर बना भी सकता है। चाणक्य ने अपनी नीति में धर्म-अधर्म, कर्म, पाप-पुण्य के अलावा सफलता के भी कई मंत्र बताए हैं। यदि आप भी जीवन में सफल बनना चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य की इन बातों का पालन जरूर करें।
ये भी पढ़ें - Oil Price: आम जनता के लिए राहत भरी खबर, खाद्य तेल में आई गिरावट, जाने ताज़ा रेट
चाणक्य के मुताबिक यदि आपको जीवन में सफल होना है तो सिर्फ अपनी नहीं बल्कि दूसरों की गलतियों से भी सीख लेनी भी चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति दूसरों की गलतियों से नहीं सीखता और खुद पर प्रयोग करता है उसे तरक्की के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। व्यक्ति को भाग्य के भरोसे नहीं बैठना चाहिए। बल्कि जीवन में सफल होने के लिए मेहनत करते रहना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि भाग्य भी उन्हीं का साथ देता है जो कठिन से कठिन स्थितियों में भी अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं।
ये भी पढ़ें - राजस्थान में 16 से 18 जून को ज्यादा तबाही मचाएगा चक्रवाती तूफान बिपरजॉय, IMD का बरसात को लेकर रेड अलर्ट जारी
जीवन में सफल होना है जो समय बीत गया उस पर अफसोस करने की बजाय आगे की प्लानिंग करें। वर्तमान और भविष्य को ध्यान में रखते हुए काम करें। जो व्यक्ति असफल होने पर ये सोचता है कि वो असफल क्यों और कैसे हुआ वह दोबारा नए तरीके से रणनीति बनाता है उसे सफलता जरूर मिलती है। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को उस स्थान पर एक पल भी नहीं ठहरना चाहिए जहां उसकी इज्जत न हो। अपने आत्मसम्मान को सबसे पहले रखना चाहिए। तभी आप एक सफल व्यक्ति बन पाएंगे।
ये भी पढ़ें - News : बाबा रामदेव के इस फैसले के बाद किसानों को होगा सीधा फायदा
