The Chopal

IPL 2024: मुंबई इंडियंस की कप्तानी में क्या होगा बदलाव, रोहित की दोबारा कप्तानी के चर्चे जोरों पर

IPL 2024 Mumbai Indians Captaincy: आईपीएल 2024 के बीच में ही मुंबई इंडियंस की कप्तानी में बदलाव होने की चर्चा जोरों पर है। जिस तरह टीम ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में शुरुआत की और जैसा हार्दिक ने प्रदर्शन किया, उससे उनकी कप्तानी सवालों के घेरे में है।

   Follow Us On   follow Us on
IPL 2024: मुंबई इंडियंस की कप्तानी में क्या होगा बदलाव, रोहित की दोबारा कप्तानी के चर्चे जोरों पर 

IPL 2024 : आईपीएल 2024 का आगाज हो चुका है. प्वाइंट टेबल पर अगर टॉप टीम की बात करें तो चेन्नई का दबदबा जारी है. मुंबई इंडियंस आईपीएल 2024 में अपने दोनों मैच हार चुकी है. इसी बीच मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी खबर आ रही है. मुंबई इंडियन के कप्तान के  बदलाव की चर्चा जोरों पर है। आपको बता दे की मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जैसे शुरुआती दो मैच में प्रदर्शन किया तो अब उनकी कप्तानी पर सवाल खड़े हो गए हैं

IPL 2024 Mumbai Indians Captaincy: मुंबई इंडियंस की कप्तानी 2024 आईपीएल सीजन से पहले भी चर्चा में थी। ये बातें अब सीजन के दौरान भी होती हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने पहले दो मैचों में हार माननी पड़ी और इन मैचों के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संदेह उठाया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दूसरे मैच में हार के बाद बड़ा बवाल हुआ। पहले गेंदबाजी में बॉलिंग चेंज करने के फैसलों पर प्रश्न उठाया गया था। बल्लेबाजी में भी वह बेहतर नहीं था।

मैच के बाद रोहित शर्मा और आकाश अंबानी ने काफी बहस की। मैच के दौरान रोहित अक्सर हार्दिक से बात करता था। यह सब देखते हुए, कई क्रिकेटर उनकी कप्तानी चाहते हैं। इसलिए सवाल उठता है कि क्या हार्दिक पांड्या बीच सीजन में मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ देंगे क्या?

ये पढ़ें - UP के इस बड़े शहर का बदला जायेगा नाम, सरकार ने पूरी करली तैयारी