Haryana: इन जिलों में पारा 28 डिग्री पार, सिरसा में रात का तापमान लुढ़का, मौसमी बदलाव से चिंता में किसान
Haryana Weather: हरियाणा राज्य के लोगों के फरवरी में ही पसीने छूट रहे हैं। इसकी वजह राज्य में लगातार तापमान में बढ़ोतरी है। राज्य के महेंद्रगढ़ जिले का नारनौल का दिन सबसे गर्म भी रहा। यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक हरियाणा में पांच दिन बारिश के कोई आसार भी नहीं हैं। तापमान में अभी और बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
Rajasthan Mausam: राजस्थान के इन जिलों में अगले 48 घंटे बदलेगा मौसम, जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान
हरियाणा के इन जिलों का पारा 25 डिग्री हुआ पार
हरियाणा में महेंद्रगढ़ के नारनौल सहित 9 जिलों का पारा 25 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। इनमें महेंद्रगढ़ शहर का 27.4, भिवानी का 25.2 तक , अंबाला का 26.3, गुरुग्राम का 26.6 तक , हिसार के बालसमंद का 25.8 तक , मेवात के मंडोकला का 27.1, रेवाड़ी के बवाल का 26.9 और यमुनानगर के डमला का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया।
कई जिलों की रातें अभी भी ठंडी
हरियाणा के कुछ जिलों की रातें अभी भी ठंडी हैं। यहां का मिनिमम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रिकॉर्ड तक किया गया है। सिरसा की रातें सबसे ठंडी हैं, यहां का मिनिमम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। इसके अलावा फतेहाबाद का 6.1, महेंद्रगढ़ में रात का तापमान 6.2 डिग्री रिकॉर्ड तक किया गया। इन जिलों के अलावा राज्य के 11 जिले ऐसे हैं जिनमें रात का तापमान 10 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग मुताबिक अभी बारिश के कोई आसार नहीं
चंडीगढ़ मौसम विभाग ने हरियाणा के पांच दिनों का पूर्वानुमान बताया है। विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहने वाला है। बारिश के अभी कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश नहीं होने के कारण राज्य में अभी दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी जारी रहेगी।
