The Chopal

Weather : हरियाणा व पंजाब में खुशनुमा हुआ मौसम का मिजाज

   Follow Us On   follow Us on
हरियाणा व पंजाब में खुशनुमा हुआ मौसम का मिजाज 

THE CHOPAL - आपको बता दे की पश्चिमी हिमालयी इलाके में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के शहरों में कल हल्की बरसात हुई। बरसात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। लोगों को लू से राहत मिली है। वहीं, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में भी बरसात होने से तापमान गिर गया। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़, लुधियाना, पटियाला, फरीदकोट, मोहाली, एसबीएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, अंबाला, नारनौल, रोहतक, यमुनानगर, पंचकूला समेत अन्य स्थानों पर बरसात हुई। 

ये भी पढ़ें - किसानों के लिए बहुत बड़ी चिंता की बात, IMD के अनुसार इस बार चौपट होगी फसल

IMD मुताबिक पालम वेधशाला ने हवा की गति 58 KM प्रति घंटे दर्ज की। आईएमडी ने कहा कि अगले दो से तीन दिनों में राजधानी दिल्ली में इसी तरह की स्थिति रहने की उम्मीद है और 30 मई तक लू का अनुमान नहीं है। आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 2 से 3 दिन में राष्ट्रीय राजधानी और इसके आसपास के क्षेत्रों सहित उत्तर-पश्चिम भारत में रुक-रुककर बरसात होने का पूर्वानुमान है। सोमवार और मंगलवार को दिल्ली के कई इलाकों में लू चली। इस दौरान कई मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया। 

ओडिशा में दिन के वक्त गर्मी का प्रकोप जारी

ओडिशा में बृहस्पतिवार को दिन के वक्त भंयकर गर्मी का प्रकोप जारी रहा, जबकि दोपहर में आंधी ने कई इलाकों में नुकसान पहुंचाया। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक, आंधी के कारण कई पेड़ उखड़ गए और बिजली की लाइनें टूट गईं, जिससे भुवनेश्वर, पुरी, पिपिली और कटक में कई जगहों पर बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई।

ये भी पढ़ें - Supreme Court: अवैध कब्जा करने वाला होगा अब जमीन का असली मालिक, कोर्ट ने लिया ये फैसला 

आईएमडी ने कहा कि दिन के दौरान राज्य के पश्चिमी भाग में 14 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जिसमें तालचेर सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद संबलपुर में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस, नौपाड़ा में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस और झारसुगुड़ा में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य की राजधानी भुवनेश्वर में दिन के पहले पहर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था, वहीं दोपहर में आंधी का सामना करना पड़ा। आईएमडी ने अगले तीन दिनों तक दिन के वक्त गर्मी और शाम को बरसात की इसी तरह की मौसम की स्थिति का अनुमान जताया है।