The Chopal

Mustard Oil: सरसों का मिलावटी तेल खाने वाले हो जाए सतर्क

Sarso Ke Tel Asli Hai Ya Nakli :खाना पकाने में भी आजकल सरसों के तेल का काफी उपयोग किया जाता है। साथ ही आज के समय में सरसों के तेल में भी जमकर मिलावट होने के कई मामले सामने आ रहे हैं। सरसों का नकली तेल सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में इसके असली या नकली होने की पहचान करना जरूरी है। आइए जानते हैं सरसों के तेल में मिलावट की पहचान कैसे की जा सकती है।
   Follow Us On   follow Us on
Mustard Oil: सरसों का मिलावटी तेल खाने वाले हो जाए सतर्क
Check Purity Of Mustard Oil : सरसों के तेल का उपयोग रसोईघर से लेकर कई अन्य घरेलू कार्यों में भी किया जाता है। यहां तक कि बालों में भी इसे लगाया जाता है। सवाल यह उठता है कि बाजार में बढ़ती मिलावटखोरी के चलते क्या यूज किया जाने वाला सरसों का तेल शुद्ध है यानी असली है या फिर नकली? सरसों के नकली तेल के कई नुकसान हैं। साथ ही आप जिसे असली समझकर उपयोग कर रहे हैं वो भी नकली हो सकता है।

ऐसे करें सरसों तेल के असली या नकली होने की पहचान

खाना पकाने में भी आजकल सरसों के तेल का काफी उपयोग किया जाता है। साथ ही आज के समय में सरसों के तेल में भी जमकर मिलावट होने के कई मामले सामने आ रहे हैं। सरसों का नकली तेल सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में इसके असली या नकली होने की पहचान करना जरूरी है। आइए जानते हैं सरसों के तेल में मिलावट की पहचान कैसे की जा सकती है।

फ्रीजिंग टेस्ट करके पता करें

फ्रीजिंग टेस्ट करके सरसों के तेल के असली व नकली होने की पहचान तुरंत की जा सकती है। फ्रीजिंग टेस्ट के लिए एक बर्तन में सरसों का तेल निकाल कर उसे कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। कुछ देर बाद इसे बाहर निकाल कर देखें। अगर तेल जमा हुआ नजर आए और साथ ही उसमें सफेद धब्बे दिखें तो समझ जाएं कि तेल असली नहीं है, यानी उसमें मिलावट है।

महक से व गर्म करते ही चल जाएगा पता

शुद्ध सरसों के तेल की महक भी इसके असली व नकली होने के बारे में काफी कुछ बयां करती है। बहुत तेज और तीखी होती है। सरसों के तेल को गर्म करके आप इसके नकली या असली होन की पहचान कर सकते हैं। अगर उसे कढ़ाई में गर्म करने पर तेज धुआं निकले और उसकी तेज महक कम हो जाए तो तेल असली है, नहीं तो नकली ही होगा।

सरसों तेल का रंग से करें पता

सरसों के तेल का रंग भी इसके असली या नकली होने के बारे में बता देता है। सरसों के तेल का रंग हल्का पीला या सुनहरा होता है। दूसरी ओर नकली सरसों के तेल का रंग हल्का सफेद मिलेगा। वहीं शुद्ध सरसों के तेल में चमक अलग ही दिखेगी। अगर सरसों के तेल का रंग लाइट है तो मिलावटी होने के चांस सबसे ज्यादा होते हैं।

डिस्क्लेमर : यहां पर दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों से हासिल की गई है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय नहीं है। इस मामले में विशेषज्ञ या चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।
News Hub