12.1 करोंड महिलाओं में से आधी महिलाएं बिना मर्जी के धारण करती है गर्भ:- रिपोर्ट
Updated: Apr 1, 2022, 10:56 IST

जीवनशैली| गर्भधारण करना महिला के जीवन का सबसे अच्छा सुख माना गया है। कहा गया है कि जब एक महिला गर्भ धारण करती है तो वह कई किरदार एक साथ निभाती है। लेकिन अगर हम पूरी दुनिया की महिलाओं की बात करें तो एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि 12.1 करोंड महिलाओं में करीब आधी महिलाएं ऐसी है जो अपनी मर्जी के बिना गर्भ धारण करती है।
वही 57 फीसदी महिलाएं ऐसी होती है जो की प्रजनन और सेक्स संबंधी निर्णय लेने में सक्षम हैं। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की विश्व जनसंख्या रिपोर्ट-2022 के मुताबिक पूरे विश्व मे बिना मर्जी के गर्भधारण करने वाली महिलाओं में से तकरीबन 60 फीसदी महिलाएं ऐसी हैं जो गर्भपात करवा देती है।
वही इन 60 फीसदी गर्भपात में से यदि हम आकड़े पर ध्यान केंद्रित करें तो 45 फीसदी महिलाओं का गर्भपात असुरक्षित होता है वही 5-13 फीसदी तक गर्भपात मातृ मृत्यु दर का अमुख कारण बनता है। बिना मर्जी गर्भधारण करने की बात का खुलासा हुआ तो यूएन जनसंख्या कोष की कार्यकारी निदेशक डॉ. नतालिया केनेम ने कहा कि यह महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखता है और उनके मूल अधिकारों की असफलता को दर्शाता है।
वही 1990 से 2019 तक के आकड़े पर गौर करें तो प्रति हजार महिलाएं बिना मर्जी के गर्भधारण करती है। लेकिन बिना मर्जी के गर्भधारण की संख्या में तब की अपेक्षा अब कमी आई है और यह आकड़ा 74 से कम होकर 64 हो गया है।
बता दें इस संदर्भ में जिन देशों की महिलाओं के साथ शोध किया गया इसमे 47 फीसदी महिलाओं में से 40 फीसदी महिलाएं ऐसी थी जो गर्भनिरोधक गोलियां इस्तेमाल करती थी। कुल 23% महिलाएं न चाहते हुए भी सेक्स संबंधों के लिए ना नहीं कह पातीं और 8% गर्भनिरोधक का निर्णय लेने में असमर्थ हैं।