Aaj ka Vastu Tips: मकान की इन 5 जगहों में रखें चांदी का मोर, धन में होने लगेगी बढ़ोतरी
Ghar mein Chandi ka Mor Rakhne ke Fayde : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चांदी का मोर रखने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। विशेषकर कुछ स्थानों पर चांदी का मोर रखने से भाग्य सोने की तरह चमक उठता है और जीवन में सफलता मिलती जाती है।

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। वास्तु शास्त्र में हर चीज को ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। ऊर्जा सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की हो सकती है। यही ऊर्जा हमारे जीवन में तरक्की और सुख-समृद्धि का कारण बनती है। जैसे, घर में चांदी का मोर रखने को वास्तु शास्त्र में सकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है। आइए, जानते हैं घर में चांदी का मोर रखने के क्या लाभ हैं और इसे कहां रखना शुभ है।
वास्तु टिप्स
मोर सबसे खूबसूरत पक्षियों में से एक माना जाता है। हिंदू धर्म में मोर को धन की देवी लक्ष्मी और विघा की देवी सस्वती से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चांदी का मोर रखना शुभ माना जाता है। घर में चांदी के मोर को नाचने की स्थिति में रखने से धन और बुद्धि दोनों आकर्षित हो सकते हैं।
चांदी के मोर से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स
1. सुख-समृद्धि बनी रहना
वास्तु शास्त्र के अनुसार चांदी का मोर पूजा घर में रखने से घर में सकारात्मकता बनी रहती है। साथ ही भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की कृपा भी आप पर रहती है। घर के मंदिर में चांदी का मोर रखने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।
2. बिजनेस में तरक्की होना
आपके बिजनेस में अगर अक्सर अड़चन आती है या फिर हानि उठानी पड़ रही है, तो आपको सकारात्मक ऊर्जा की जरुरत है। ऐसे में चांदी के मोर को अपने ऑफिस डेस्क या फिर स्टडी टेबल पर रखें। आप जहां पर बिजनेस से जुड़ी फाइल्स रखते हैं, वहां पर भी चांदी का मोर रख सकते हैं।
3. धन संकट को दूर करना
वास्तु के अनुसार आपके घर में धन की समस्याएं चल रही है, तो आपको घर में छोटा सा चांदी का मोर जरूर रखना चाहिए। चांदी को मोर को तिजोरी या पैसे वाले स्थान पर रखने से धन लाभ होता है और रूका हुआ धन भी प्राप्त होता है।
4. पति-पत्नी के रिश्ते को मधुर करना
कई बार ऐसा होता है कि छोटी-सी बात पर पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़ा शुरू हो जाता है। वहीं, घर की नकारात्मक ऊर्जा इतनी ज्यादा बढ़ने लग जाती है कि घर की सुख-शांति भंग होने लग जाती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप घर की ऊर्जा को सकारात्मक बनाने के लिए घर में चांदी का मोर रखें।
5. भाग्य के लिए चांदी का मोर
कई बार हम लाख कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी हमारी किस्मत साथ नहीं देती है। ऐसे में पूर्णिमा के दिन चांदी का मोर खरीदें और उसे अपनी तिजोरी में रख दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपकी किस्मत चमक उठती है और आपको जीवन में भी सफलता प्राप्त होती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।