The Chopal

Achar Recipe: ठंड में बनाए अदरक का जबरदस्त अचार, स्वाद के साथ सर्दी को करेगा छूमंतर

Adrak ka Achar : सर्दियों में लोग गर्म-गर्म भोजन करते हैं। ऐसे में आप अदरक का अचार बनाकर खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं। सर्दियों में अदरक का अचार न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यह ठंड से बचाने पाचन सुधारने और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसे बनाने का तरीका यहाँ पढ़ें।

   Follow Us On   follow Us on
Achar Recipe: ठंड में बनाए अदरक का जबरदस्त अचार, स्वाद के साथ सर्दी को करेगा छूमंतर 

Achar Recipe: ठंड में चटनी और अचार का स्वाद बढ़ाते हैं। अदरक सर्दियों में खाया जाता है। ये भी बहुत अच्छा है। अदरक पाचन को मजबूत करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इसे खाने से सूजन और दर्द में राहत मिल सकती है। यह चाय और सब्जी में डालने के अलावा टेस्टी अचार बनाकर भी तैयार किया जा सकता है। यहाँ अदरक के अचार बनाने का तरीका पढ़ें-

अदरक का अचार बनाने के लिए आपको चाहिए-

100 ग्राम अदरक, 100 ग्राम इमली, 10 से 12 कली लहसुन, तेल, काली सरसों के दाने, काली मिर्च, जीरा, हींग, साबुत धनिया, एक चम्मच उड़द दाल, एक चम्मच चना दाल, गुड़, राई, साबुत लाल मिर्च, करी पत्ता, नमक, काला नमक, विनेगर

बनाने की विधि 

ठीक से धोने के बाद अदरक को छीलकर काट लें। फिर गुनगुने पानी में इमली को भिगो दें और नरम होने दें। इमली का पल्प नरम होने पर छान लें। फिर एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. फिर सरसों के दाने, काली मिर्च, जीरा, साबुत धनिया, उड़द दाल और चना दाल को इसमें डाल दें। लहसुन और अदर भी मिलाएं। साबुत लाल मिर्च को अच्छी तरह मिलाकर इसमें डालें। अंत में हींग डालें, फिर अच्छी तरह मिलाएं। अब जब ये अच्छे से ठंडा हो जाए तो इसमें गुड़ और इमली का पल्प मिलाएं. जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसे पीस लें। अब एक बार फिर पैन में तेल गर्म करें। अब सरसों के बीज और करी पत्ता को डालें। फिर अदरक का पेस्ट मिलाएं। पानी में विनेगर और नमक मिलाएं। अचार तैयार है। इसे सूखे कांच के कंटेनर में डालकर खाने के साथ मजा लें। ये अचार दाल चावल के साथ बहुत स्वादिष्ट हैं।