Drinking Water Rule: पानी पीने का तरीका, 90% लोग नहीं जानते ये ड्रिंकिंग वाटर का सही शेड्यूल

TheChopal: पानी हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। बिना पानी के इंसान लंबे समय तक जीवित नहीं रह सकता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पानी कैसे और कब पीना चाहिए? इसके सही समय और तरीका बहुत कम लोग जानते हैं। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाती है तो डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। वहीं सर्दियों में भी कम से कम 6 से 7 गिलास पानी पीना जरूरी है। इस खबर में हम आपको पानी पीने के सही समय और तरीका बताने जा रहे हैं, ताकि आप स्वस्थ रह सकें।
जानिए कब और कैसे पानी पीना चाहिए
सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास पानी पीना बहुत जरूरी है। इससे आपके शरीर के अंदर की गंदगी निकलती है और आपके अंग एक्टिव हो जाते हैं। खाना खाने से आधे घंटे पहले भी पानी पीना अच्छा होता है। इससे खाना अच्छी तरह पचता है। लेकिन ध्यान रखें कि खाना खाने से ठीक पहले या तुरंत बाद पानी न पीएं, क्योंकि इससे पाचन में परेशानी हो सकती है। पानी खाने के दौरान पाचन रस को पतला कर देता है, जिससे पाचन सही से नहीं हो पाता। सोने से पहले भी लगभग एक घंटे पहले पानी पीना चाहिए। इससे शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है और फ्लूइड की कमी नहीं होती। हालांकि, दिनभर अपनी जरूरत के अनुसार पानी पीना भी जरूरी है। अपनी सेहत को ध्यान में रखकर पानी का सेवन करें ताकि आप हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहें।
जानिए पानी पीने का सही समय और शेड्यूल
पानी पीने का सही समय हर व्यक्ति की दिनचर्या और काम के हिसाब से अलग हो सकता है। लेकिन अगर आप सही तरीके से पानी पीना चाहते हैं तो यह शेड्यूल आपकी मदद कर सकता है।
सुबह लगभग 7 बजे उठते ही एक गिलास पानी जरूर पीएं। इससे आपका शरीर दिनभर हाइड्रेटेड रहता है।
नाश्ते से पहले एक और गिलास पानी पिएं।
अगर आपका नाश्ता 9 बजे होता है, तो नाश्ते के लगभग एक घंटे बाद एक गिलास पानी लें।
सुबह 11:30 बजे भी पानी पीना चाहिए, यह लंच से लगभग आधे घंटे पहले हो सकता है।
लंच के बाद भी एक गिलास पानी पिएं, इससे आपके भोजन के पोषक तत्व अच्छे से पचेंगे।
बीच में टी ब्रेक के दौरान थोड़ा मीठा और पानी लें, इससे दिमाग फ्रेश रहता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती।
शाम 5 बजे एक गिलास पानी पीएं, इससे रात के खाने में ज्यादा भोजन करने से बचाव होगा।
रात 8 बजे फिर पानी पिएं और खाने के बाद कम से कम एक घंटा इंतजार करके पानी पीना चाहिए।
सोने से लगभग एक घंटा पहले भी एक गिलास पानी पीना अच्छा रहता है।
अगर आप इस शेड्यूल को फॉलो करते हैं और दिन में 7-8 गिलास पानी पीते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होगा। सही समय पर पानी पीने से आपकी बॉडी हाइड्रेटेड रहती है और आप तंदरुस्त बने रहते हैं।