The Chopal

अगर नहीं घूमें देश की यह 5 जगह, बाद में होगा पछतावा

tourist travel : भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए ही फेमस हैं. ये ऐसी जगह है जहां अक्सर लोग घूमने के लिए जाते रहते हैं. हमें यकीन है आप इन जगह के बारे में जानने के लिए काफी एक्साइटेड होंगे.

   Follow Us On   follow Us on
अगर नहीं घूमें देश की यह 5 जगह, बाद में होगा पछतावा

The Chopal, tourist travel : जब तक आप जवान हैं और जब तक बुढ़ापे की उस सीढ़ी तक नहीं पहुंच जाते, हमेशा लाइफ को खुलकर जीने की कोशिश करें और वो कोशिश की शुरुआत हमेशा ट्रैवलिंग से ही होनी चाहिए। आप भी हमारी इस बात से कई हद तक सहमत होंगे कि जीवन में टेंशन तो चलती रहेगी, अभी नहीं घूमे तो कब घूमेंगे। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं, तो इस लेख के जरिए जानें भारत की उन खूबसूरत जगहों (those beautiful places of india)  के बारे में, जहां आपको 40 का होने से पहले जरूर जाना चाहिए। जानकारी मिलने के बाद अपने दोस्तों या फैमिली के साथ इन जगहों के बारे में जरूर बात करें।

लेह-लद्दाख  

हिमालय से घिरा लद्दाख की खूबसूरती के क्या ही कहने, जवान हो या बूढ़ा हर कोई यहां आकर बच्चा बन जाता है। भारत में लेह-लद्दाख एक ऐसी जगह है जो घूमने वाली लिस्ट में सबसे ऊपर आती है। ये जगह कई लोगों के लिए एक ड्रीम प्लेस है। ठंडी-ठंडी हवाओं के साथ रोड पर बाइक चलाना, स्थानीय लोगों के साथ कुछ मजेदार समय बिताना, ट्रैकिंग पर जाना और एडवेंचर्स चीजें करना, ये सभी एक पर्यटकों को एक अलग अनुभव देते हैं। अगर आप भी यहां घूमने जा रहे हैं, तो यकीन मानिए इस उम्र में भी आपको बेहद मजा आने वाला है।

हम्पी, कर्नाटक - (Hampi, Karnataka)

हम्पी दक्षिण भारत के खूबसूरत डेस्टिनेशन में से एक है, जिसे भारत दौरे में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में गिना जाता है। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल विरुपाक्ष मंदिर, हजारा राम मंदिर, विजया विट्ठल मंदिर के रूप में भारत की सर्वश्रेष्ठ स्थापत्य खूबसूरती का घर है। हम्पी बेंगलुरु के पास ही मौजूद है, जहां आप किसी भी वीकेंड पर अपने दोस्तों या फैमिली के साथ जा सकते हैं।

अंडमान द्वीप समूह - The Andaman Islands in Hindi

अगर आपको समुद्र या द्वीप जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमना बेहद पसंद है, तो क्यों न अंडमान द्वीप को भी अपनी लिस्ट में शामिल किया जाए। ये जगह वीकेंड पर मौज मस्ती करने के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। यहां की सफेद रेत और क्रिस्टल जैसा साफ पानी लोगों को वहां कुछ शानदार तस्वीरें खिचवाने पर मजबूर कर देता है। यहां की मशहूर एक्टिविटी स्कूबा डाइविंग है, अगर आप कुछ इसी तरह की वॉटर एक्टिविटी में दिलचस्पी रखते हैं, तो हमारी सलाह है कि आपको इस गतिविधि में जरूर शामिल होना चाहिए। घूमने से लेकर खाने तक हर एक चीज़ थोड़ी महंगी है, लेकिन क्या हुआ 40 का होने से पहले आप एक बार ऐसी जगहों पर तो घूमने जा ही सकते हैं।

माथेरान - Matheran, Maharashtra in Hindi

यह भारत का सबसे छोटा हिल स्टेशन है और मुंबई वासियों के लिए एक परफेक्ट वीकेंड है। मुंबई से सिर्फ 90 किमी की दूरी पर स्थित, यह दो घंटे की ड्राइव आपको महाराष्ट्र में सूर्यास्त और सूर्योदय देखने के लिए सबसे अच्छी जगह पर ले जाएगी। एक बेहतरीन हिल स्टेशन होने के कारण, गर्मियों के दौरान शहर में लोगों को चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए यह एक मजेदार स्थान बन जाता है। साथ ही 40 का होने से पहले घूमने वाली जगहों में आप मुंबई के पास स्थित इस खूबसूरत हिल स्टेशन को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
 
फूलों की घाटी, उत्तराखंड - Valley Of Flowers, Uttarakhand

पश्चिमी हिमालय पर स्थित, फूलों की घाटी भारत और दुनिया भर में सबसे शानदार स्थलों में से एक है। घाटी वनस्पतियों और जीवों से भरी हुई है और मानसून के दौरान तो यहां का नजारा स्वर्ग जैसा लगने लगता है। सर्दियों के मौसम को छोड़कर जलवायु लगभग 19 डिग्री सेल्सियस रहती है। पर्यटक गढ़वाल में जोशीमठ से 17 किमी की यात्रा के बाद इस जगह पर पहुंच सकते हैं। इस जगह तक पहुंचने के लिए देहरादून से कई बसें चलती हैं, आप वैसे अपनी कार से भी यहां जा सकते हैं। बसंत ऋतु में, यह घाटी अपने हरे-भरे चरागाहों और विविध वनस्पतियों से घिर जाती है। अगर आप सोच रहे हैं कि यहां बस फूल और झाड़ियां ही देखने को मिलेंगी, तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं, यहां आने के बाद आपको प्रकृति की खूबसूरती का अंदाजा खुद ब खुद लग जाएगा।
 
मैकलॉडगंज - Mcleodganj

प्रकृति को नजदीक से देखने और समझने के लिए, मैकलॉडगंज आपके लिए बेस्ट है। इस जगह को भारत की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक माना जाता है। यहां धोलधार पर्वत श्रृंखला का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इसके अलावा आप यहां अपने दोस्तों या फैमिली के साथ नाइट कैम्पिंग का मजा ले सकते हैं, साथ ही यहां एक्टिविटी करने के लिए कई सारे विकल्प भी मौजूद हैं। मैकलॉडगंज घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से जून के बीच है।

ये पढ़ें - Business Idea: केंद्र सरकार इस बिजनेस के लिए देगी 10 करोड़ का लोन, मिलेगी 50 लाख की सब्सिडी