Summer Fruits: गर्मियों में संभलकर करें इन फलों का सेवन, हो सकता वरना पेट का मामला खराब
Which fruits not to eat in summer:इन फलों में बहुत अधिक पानी होने के कारण यह धूप और गर्मी से डिहाइड्रेशन को कम करने में मदद करते हैं। इसके बावजूद, इन फलों को अधिक सेवन करने से सेहत को फायदे की जगह नुकसान तक हो सकता है।

The Chopal: गर्मियों में बाजार में अक्सर रंग-बिरंगे फल मिलते हैं। यह रसीले फल शरीर को भरपूर पोषण देते हैं। इन फलों में बहुत अधिक पानी होने की वजह से यह धूप और गर्मी से डिहाइड्रेशन को दूर रखने में भी मदद करते हैं। स्वास्थ्य के लिए इतने अच्छे होने के बावजूद, क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में कुछ फल ऐसे भी होते हैं जिनका अधिक सेवन आपकी सेहत को अच्छा नहीं कर सकता है।
गर्मी के मौसम में तरबूज, खरबूजा, संतरा, खीरा, अनानास और अंगूर जैसे फलों का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इनमें पानी की अधिक मात्रा होती है, जिससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है और डिहाइड्रेशन से बचाव होता है।
लीची
लीची, गर्मियों में मुंह का स्वाद बदलने वाला फल, कई तरह से सेहत के लिए अच्छा है। लेकिन अधिक मात्रा में लीची खाने से दस्त और पेट दर्द भी हो सकता है। लीची में मौजूद शुगर की मात्रा भी गर्मियों में मुश्किल बना सकती है।
अनानास
ग्रीष्मकाल में अनानास का अधिक सेवन पेट में जलन और एसिडिटी को बढ़ा सकता है। याद रखें कि अनानास एक खट्टा फल है जिसमें अधिक साइट्रिक एसिड होता है। गर्मियों में अधिक अनानास खाने से पेट में जलन और एसिडिटी हो सकती है।
तरबूज
तरबूज में मौजूद पानी की मात्रा गर्मियों में आम होने वाली डिहाइड्रेशन की समस्या को भी दूर करती है। लेकिन अधिक तरबूज खाने से सेहत को फायदा नहीं मिलता। तरबूज चीनी डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर बढ़ा सकता है।
खरबूजा
ग्रीष्मकाल में ठंडा-ठंडा खरबूजा खाने में बहुत स्वादिष्ट है और आपको ठंडक देता है। कई बार इसका स्वाद टेस्टी होने से लोग अधिक मात्रा में खाते हैं। जिससे पेट दर्द, उल्टी और दस्त का खतरा बढ़ जाता है।
आम
लोग हर साल फलों का राजा आम का इंतजार करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में इसे अधिक मात्रा में खाने से आपकी सेहत खराब हो सकती है? डायबिटीज के रोगियों को आम का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए। आम मौजूद शुगर और कार्ब्स की मात्रा को बढ़ा सकती है।
पपीते
पपीते को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। गर्मियों में इसे अधिक नहीं खाना चाहिए। पपीते की तासीर गर्म होने से शरीर गर्म हो सकता है। जिससे एक व्यक्ति दस्त की समस्या विकसित कर सकता है।