The Chopal

Wheat ki Roti: गेहूं की रोटी खाने से 4 बड़े नुकसान, 90% लोगों को नहीं ये जानकारी

   Follow Us On   follow Us on
Wheat ki Roti: गेहूं की रोटी खाने से 4 बड़े नुकसान, 90% लोगों को नहीं ये जानकारी

Thechopal: भारत में ज़्यादातर घरों में रोटी रोज़ाना खाने का हिस्सा होती है। रोटी के बिना कई लोगों को लगता है कि उनका पेट ही नहीं भरा। गेहूं की रोटी में कैल्शियम और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही यह पाचन तंत्र को भी ठीक रखने में मदद करती है। लेकिन अगर आप दिनभर में सिर्फ रोटी ही खाते हैं और बाकी पोषण वाली चीजें नहीं लेते, तो इससे शरीर को नुकसान भी हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, बहुत ज्यादा गेहूं की रोटी खाने से शरीर में कुछ समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि अधिक रोटी खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

रोटी खाने से हो सकता है वजन बढ़ना

अगर आप दिन में बहुत ज्यादा गेहूं की रोटी खाते हैं, तो इससे वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। दरअसल, गेहूं में ग्लूटेन नामक तत्व होता है, जो ज्यादा मात्रा में लेने पर शरीर में फैट जमाने लगता है। इसके अलावा, रोटी में कार्बोहाइड्रेट भी होता है, जिसे ज्यादा खाने से मोटापा बढ़ सकता है।

ब्लड शुगर लेवल बढ़ना

गेहूं की रोटी में ज्यादा कार्बोहाइड्रेट होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है, अगर आप बहुत ज्यादा रोटी खाते हैं, तो यह शुगर लेवल को असंतुलित कर सकता है। डायबिटीज के मरीजों को रोटी का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए।

ज्यादा थकान महसूस होना

गेहूं की रोटी में मौजूद कार्बोहाइड्रेट ज्यादा मात्रा में लेने पर थकान और सुस्ती बढ़ा सकता है। अगर आप दिन में बहुत ज्यादा रोटी खा लेते हैं, तो शरीर भारी और आलसी महसूस करने लगता है, जिससे काम करने का मन नहीं करता।

दिल की बीमारियों का खतरा

अगर शरीर में कार्बोहाइड्रेट ज्यादा हो जाता है, तो यह फैट में बदलने लगता है।ज्यादा फैट जमा होने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
इसलिए ज़रूरत से ज्यादा रोटी खाना हृदय के लिए हानिकारक हो सकता है।

पेट से जुड़ी समस्याएं

बहुत ज्यादा गेहूं की रोटी खाने से पेट भारी लगना, पेट फूलना, और गैस की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को इससे पाचन में दिक्कत भी होती है। इसलिए हमेशा संतुलित मात्रा में ही रोटी खानी चाहिए।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। Thechopal की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

News Hub