The Chopal

कोटा मंडी भाव 25 नवंबर 2022: चना, उड़द और लहसुन में तेजी, सोयाबीन व सरसों भाव गिरे

   Follow Us On   follow Us on
Kota Mandi bhav

Kota Mandi bhav 25 November 2022: राजस्थान की प्रमुख मंडियो में शुमार कोटा जिले की भामाशाह मंडी में आज आवक में एकदम से तेजी दर्ज की गई है. इस साल मंडी में रिकॉर्डतोड़ आवक नज़र आ रही है. मंडी से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज आवक का आकड़ा करीब 2 लाख बोरी पार कर गया. जिसमें से सबसे ज्यादा आवक धान की नज़र आ रही है. उसके बाद आवक में दूसरा नंबर सोयाबीन का है.

और अब यदि तेजी-मंदी के आंकड़ो पर नज़र मारी जाए तो सोयाबीन 100 रूपये प्रति किवंटल, सरसों 50 रुपए प्रति क्विंटल भाव मंदे नज़र आएं, इसके अलावा चना 50 रूपये प्रति किवंटल और उड़द 100 रुपए प्रति क्विंटल भाव तेज रहे. लहसुन की आवक रोजाना की तरह सामान्य रही. और लहसुन बेस्ट के भाव में 500 रुपए तेजी दर्ज हुई. लहसुन 500-6000 रुपए प्रति क्विंटल बिकवाली हुई.

कोटा मंडी भाव ( नीचे दिए सभी फसलों के भाव रूपये प्रति किवंटल के हिसाब से है) 

गेहूं मिल दड़ा 2425-2460, गेहूं एवरेज 2450-2525, बेस्ट टुकड़ी 2525-2550, सोयाबीन 4800-5600, सरसों 6000-6400, धान नया (1509) 2800-3200, धान सुगंधा 2700-2911, धान (1718) 2800-3351, धान (1121) 2800-3625, धान (पूसा वन) 2600-3300, मक्का लाल 1850-2150, मक्का सफेद 2300-2600, अलसी 5200-6200, तिल्ली 11000-13000, ग्वार 4500-5400, मैथी 4000-4800,

कलौंजी 9000-11800, जौ 2000-2400, ज्वार नई शंकर 2400-2700, बाजरा 1900-2000, मसूर 5000-6000, मूंगहरा 5000-6400, चना देशी नया बेस्ट 4200-4400, चना देशी मीडियम 4150-4270, चना पेप्सी 4000-4451, चना मौसमी 4100-4300, चना कांटा नया 4000-4200, उड़द एवरेज 4000-5600, उड़द बेस्ट 6000-6600, धनिया बादामी 9000-9800, ईगल 9800-10000, नया रंगदार 11500-12500

Also Read: किसानों में खुशी की लहर, इस राज्य में बासमती धान ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्ड, इतने जा पहुंचे अब भाव

डिस्क्लेमर - दिए भाव मंडी से प्राप्त किए हुए हैं लेकिन आमतौर पर फसलों में 1-1 घंटे बाद ही उतार चढ़ाव आता रहता है. इसलिए किसान व्यापार अपने विवेक से करें,