सब्जी भाव: बेस्ट क्वालिटी प्याज में मांग बढ़ी , लहसुन के रेट गिरे, जानें सब्जी मंडी की तेजी-मंदी रिपोर्ट
Dec 24, 2022, 19:11 IST

सब्जी भाव इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में नए बेस्ट क्वालिटी प्याज में अच्छी मांग से भाव आज कुछ तेज रहे। वही लहसुन में आज गिरावट का रुख रहा। नए आलू की आवक 7000 बोरी तक रही। चिप्स क्वालिटी का नया आलू 1400 से 1500 व राशन 1100 से 1400 रुपए क्विंटल तक बिका।
नए प्याज की 22 हजार बोरी आवक आज हुई । प्याज नया 1400 - 1900, एवरेज 1400 - 1600, जूना 1400 - 1700, गोल्टा 800 - 800, लहसुन ऊंटी सुपर 2600 - 3000, बोल्ड 2000 - 2500, एवरेज 1500 - 1700 रुपए क्विंटल बिका।