The Chopal

Cotton Prices 2024 : नरमें कपास की कीमतों में भारी उछाल , भाव पहुंचा 8 हजार के पार

Cotton Farming : कपास की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबर है। बहुत समय बाद कपास के कीमतों में तेजी का रूख आने से किसानों में खुशी है। अधिकांश मंडियों में कपास के भावों में तेजी देखी जा रही है।
   Follow Us On   follow Us on
Cotton Prices 2024 : नरमें कपास की कीमतों में भारी उछाल , भाव पहुंचा 8 हजार के पार

The Chopal, Cotton Farming : कपास की खेती करने वाले किसानों के लिए खुशखबर है। बहुत समय बाद कपास के कीमतों में तेजी का रूख आने से किसानों में खुशी है। अधिकांश मंडियों में कपास के भावों में तेजी देखी जा रही है। यदि बात करें महाराष्ट्र की परभणी मंडी की तो यहां मीडियम स्टेपल कपास का अधिकतम भाव 8300 रुपए देखा गया। जबकि औसत भाव 8040 रुपए रहा। वहीं अकोला मंडी में कपास का अधिकतम भाव 7989 रुपए रहा। इसी प्रकार देश की अन्य मंडियों में कपास के भावों में तेजी दर्ज की गई।

हालांकि पिछले दो साल के अनुभवों को देखते हुए अधिकांश किसानों ने अपनी कपास को शुरुआत में ही 6000 रुपए के भाव पर बेच दिया था। ऐसे में अब बढ़े दाम का लाभ सिर्फ उन्हीं किसानों को मिल सकता है जिन्होंने कपास के भाव बढ़ने की आशा में अपनी कपास को रोककर रखा था। बताया जा रहा है कि इस साल देश में कपास का उत्पादन पिछले साल की तुलना में कम हुआ है ऐसे में आगे कपास के भावों में तेजी जारी रह सकती है।

क्या है कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2024 

हर साल केंद्र सरकार की ओर से अन्य फसलों की तरह ही कपास का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया जाता है। कपास विपणन सीजन 2023-24 के लिए सरकार की ओर से क्वालिटी के अनुसार कपास का एमएसपी निर्धारित किया है। इसमें मध्यम रेशा कपास का रेट 6620 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। वहीं लंबा रेशा कपास का भाव 7020 रुपए तय किया गया है।

देश की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है कपास का भाव 

देश की प्रमुख मंडियों में कपास का भाव कपास की क्वालिटी के अनुसार अलग-अलग चल रहे हैं। वर्तमान बाजार दरों के अनुसार कपास का औसत मूल्य 7514.5 क्विंटल है। सबसे कम बाजार कीमत 6400 रुपए प्रति क्विंटल है और वहीं अधिकतम कपास का बाजार भाव 8300 रुपए प्रति क्विंटल है।

महाराष्ट्र की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है कपास का भाव 

औरंगाबाद मंडी में कपास का भाव- 7200 रुपए प्रति क्विंटल

अकोला मंडी में कपास का भाव 7800 रुपए प्रति क्विंटल

नागपुर की उमरेड मंडी में कपास का भाव- 7800 रुपए प्रति क्विंटल

नागपुर की कटोल मंडी में कपास का भाव- 7400 रुपए प्रति क्विंटल

अमरावती मंडी में कपास का भाव- 7600 रुपए प्रति क्विंटल

वर्धा की सिंडी (सेलु) मंडी में कपास का भाव- 7940 रुपए प्रति क्विंटल

नागपुर की पारशिवान मंडी में कपास का भाव- 7400 रुपए प्रति क्विंटल

राजस्थान की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है कपास का भाव 

अजमेर की विजय नगर मंडी में कपास का भाव- 7580 रुपए प्रति क्विंटल

अनूपगढ़ मंडी में कपास का भाव- 7471 रुपए प्रति क्विंटल

संगरिया मंडी में कपास का भाव- 7283 रुपए प्रति क्विंटल

सूरतगढ़ मंडी में कपास का भाव- 7440 रुपए प्रति क्विंटल

बहरोड़ मंडी में कपास का भाव- 7200 रुपए प्रति क्विंटल

खाजूवाला मंडी में कपास का भाव- 7250 रुपए प्रति क्विंटल

हरियाणा की प्रमुख मंडियों में क्या चल रहा है कपास का भाव 

सिवानी मंडी में कपास का भाव- 6400 रुपए प्रति क्विंटल

हिसार मंडी में कपास का भाव- 7500 रुपए प्रति क्विंटल

उचाना मंडी में कपास का भाव- 7600 रुपए प्रति क्विंटल

आदमपुर मंडी में कपास का भाव- 7441 रुपए प्रति क्विंटल

सिरसा मंडी में कपास का भाव- 7340 रुपए प्रति क्विंटल

कपास को लेकर आगे क्या रहेगा बाजार का रूख 

केंद्र सरकार के अनुसार साल 2023-24 में कपास का उत्पादन 323.11 लाख गांठ हुआ है जो पिछले साल के मुकाबले कम है। पिछले साल 2022-23 के तीसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक कपास का उत्पादन 343.47 लाख गांठ था। एक गांठ में 170 किलोग्राम कपास होती है। बाजार एक्सपर्ट की मानें तो कपास के उत्पादन में कमी का अनुमान आने के बाद कपास के भावों में आगे थोड़ा और सुधार दिखाई देने की उम्मीद है। हालांकि भावों में थोड़ा बहुत ही सुधार दिखाई देगा

डिस्क्लेमर : इस लेख में दिए हुए भाव विभिन्न स्रोतों और व्यापारियों से लिए गए हैं. माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में बदलाव हो सकता है.

ये पढ़ें - यूपी के इस शहर में नहीं बेच सकेंगे जमीन, सरकार द्वारा किया जायेगा अधिग्रहण