The Chopal

Crop Care: सर्द रातों में नहीं करनी पड़ेगी निगरानी, किसान आवारा जानवरों से फ्री के जुगाड़ से बचाएं फसल

Agri Tips : खेती करते वक्त किसानों को कई बातों का ख्याल रखने की जरूरत होती है। खासतौर पर अगर जानवरों को खेत में आने से न रोका जाए तो वो पूरी फसल खराब कर देते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक आसान तरीका। इससे आपके खेत से जानवर खुद गायब हो जाएंगे।

   Follow Us On   follow Us on
Crop Care: सर्द रातों में नहीं करनी पड़ेगी निगरानी, किसान आवारा जानवरों से फ्री के जुगाड़ से बचाएं फसल

Farming Tips : हमारे देश में गेहूं, मक्का, चना, मटर, सरसों और आलू आदि की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। पर इस खेती में किसानों को भारी नुकसान भी होता है। क्योंकि नीलगाय जंगली जानवर फसल को खा जाते हैं और कुचल कर बर्बाद कर देते हैं। इससे किसानों के लिए लागत निकला पाना भी मुश्किल हो जाता है। नीलगाय जंगली जानवरों को खेतों से दूर रखने के लिए किसानों को रात दिन रखवाली करनी पड़ती है। अब कुछ ऐसे उपाय हैं जिससे नीलगाय व जंगली जानवरों को खेतों से दूर रखा जा सकता है।

जिला कृषि अधिकारी राजित राम ने में बताया सर्दियों के मौसम में हमारे यहां गेहूं, चना, मटर, मक्का आदि सब्जियों की खेती काफी ज्यादा होती है। ऐसे में हर किसान को जानवरों से फसल बचाने के लिए मुफ्त के कुछ उपाय करने चाहिए।

राख आपके बहुत काम आ सकती है। इस समय किसान ठंड से बचने के लिए अपने घर में आग जलाते हैं और कुछ लोगों के घर में तो खाना भी चूल्हे पर पकता है। जहां से लकड़ी जलने के बाद राख मिल जाती है। उस राख को अच्छे से ठंडा करके वह गेहूं चना मटर मक्का व सब्जियो की फसल में छिड़क देते हैं तो नीलगाय वह जंगली जानवर एक तो खाएंगे नहीं दोबारा वह खेत में भी नहीं घुसेंगे।

राख का स्वाद नीलगाय को पसंद नहीं आता, इससे वह एक पत्ती मुंह में डालने के बाद वापस खेत से लौट जाती है और दोबारा उसे खेत में नहीं आती है। राख डालने से सिर्फ नीलगाय खेत से रहेंगी बल्कि फसल की भी अच्छी पैदावार होगी।फसल में अगर राख डाल दी जाती है तो जंगली जानवर उसे नहीं खाते हैं। इसके अलावा पाला भी नहीं लगता है। राख खाद का भी काम करती है। कीटनाशक के लिए भी राख का इस्तेमाल किया जाता है।