Indore Wheat Bhav: इंदौर की मंडी में गेहूं की लोकवन, पूर्णा, मालवराज व मिल क्वालिटी किस्मों का मंडी भाव

   Follow Us On   follow Us on
गेहूं की लोकवन, पूर्णा, मालवराज व मिल क्वालिटी किस्मों का मंडी भाव

Indore Wheat Bhav, The Chopal: मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर में छावनी मंडी में आज गेहूं की आवक लगभग 10 हजार बोरी तक रही। वही हल्के माल के भाव में आज नरमी रही। अच्छे माल की मांग अब भी बनी हुई है। जिससे दामों में मजबूती है। मिल क्वालिटी 2125-2150, लोकवन 2750-2800, पूर्णा 2550-2600, मालवराज 2150-2200 तक और मक्का 2175 से 2200 रुपये क्विंटल तक बिका। दूसरी और आटा 1300-1320 तक, रवा 1350-1370 तक, मैदा 1320-1340 और चना बेसन 3100 रुपये कट्टा तक। 

सरकार का गेहूं खरीदी लक्ष्य 34 मिलियन टन तक, मप्र में कमजोर खरीद 

एक दिन पहले मंडी में कम दाम मिलने की किसानों की शिकायत और हंगामे के बाद इंदौर में गेहूं की सरकारी खरीदी बुधवार से फिर शुरू हो गई है। लक्ष्मीबाई मंडी स्थित खरीद केंद्र पर सुबह 11 बजे से MSP पर खरीदी शुरू हुई। इस बीच सरकार ने देशभर में MSP पर गेहूं खरीदी की रिकार्ड खरीदी का विश्वास जताया है। FCI ने घोषणा की है कि देशभर से कुल 34.15 मिलियन टन खरीदी होने की उम्मीद भी है। खरीद का यह लक्ष्य हासिल करने में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका होगी। दरअसल मप्र में अभी तक सरकारी खरीद बहुत कमजोर चल रही है। अब तक 12 हजार टन गेहूं की खरीदी ही प्रदेश में होने की खबर है। आखिरी दौर की वर्षा ने गेहूं में नमी बरकरार रखी है ऐसे में एफएक्यू गेहूं खरीदने में सरकार को परेशानी भी हो रही है। हालांकि केंद्र सरकार का कहना है कि आखिरी दौर की वर्षा से गेहूं का उत्पादन किसी तरह प्रभावित नहीं हुआ है।

Also Read: Indore Mandi Bhav: आज चना स्थिर तुवर, मूंग और उड़द दाल में तेजी, जानें इंदौर मंडी में दाल-दलहन ताजा भाव

MP में आठ लाख टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य

देश में कुल 112.18 मिलियन टन उत्पाद होने का अनुमान अब जताया गया है। MP में सरकारी खरीदी तेज होने के बाद केंद्र को भी लक्ष्य हासिल करने में बहुत आसानी होगी। MPसे कम से कम आठ लाख टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य तय किया गया है। बीते वर्ष गेहूं की सरकारी खरीदी 15 वर्षों में सबसे कम भी थी। बीते वर्ष सिर्फ 18.79 मिलियन टन गेहूं सरकारी खरीदी में तुला था।

ऐसे में सरकारी गोदाम खाली हैं और सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पूर्ति को लेकर भी सरकार दबाव में भी है। पंजाब से सबसे ज्यादा 13.2 मिलियन टन खरीद लक्ष्य निर्धारित किया है। 7.5 मिलियन टन हरियाणा से और एक मिलियन टन बिहार से खरीद करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। 2020-2021 में मप्र से सबसे अधिक 12.94 मिलियन टन गेहूं सरकार को तुला था। ऐसे में बीते साल और इस बार की कम खरीदी केंद्र के लिए भी चिंता का विषय भी है।

Also Read: Wheat Price Record: गेहूं की इस खास किस्म ने बनाया नया रिकॉर्ड, 8131 रुपए प्रति किवंटल बिका