Kota Mandi bhav: मेथी और धान के भाव हुए कमजोर, गेहूं और नई सरसों के बदले रेट

Kota Mandi: कोटा की भामाशाह मंडी में रोजाना फसलों की आवक अब 350 हजार कट्टो तक पहुंच रही है. आवक बढ़ाने के बावजूद फसलों के भाव में मंडी का सिलसिला चल रहा है. व्यापारियों से मिली सूचना के मुताबिक शुक्रवार को मेथी का भाव 100 रुपए प्रति क्विंटल मंदा रहा, इसके अलावा धान के भाव में भी 50 रुपए की गिरावट आई. कोटा मंडी में लहसुन की आवक लगभग 10000 कट्टे के आसपास हो रही है और भाव 2000 से 8500 प्रति क्विंटल के बीच बने हुए हैं.
फिलहाल मंडी में बड़े पैमाने पर गेहूं आ रहा है. भामाशाह मंडी में गेहूं का भाव 2380 रुपए से लेकर 2551 रुपए प्रति क्विंटल के बीच है. इसके अलावा नई सरसों 5500 से 6150 रुपए प्रति क्विंटल बिकी है. मंडी से शाम को अंतिम बोली के बाद रोजाना भाव जारी होते हैं. हम आपको इस लेख में नीचे उतार चढ़ाव के साथ फसलों के नए भाव भी बताएंगे. राजस्थान की प्रमुख मंडी में आने वाली कोटा मंडी में लगभग 30 प्रकार की फसलों की आवक होती है. जिनके भाव आप इस टेबल में नीचे देख सकेंगे.
कोटा मंडी भाव ( रुपए प्रति क्विंटल)
फसल का नाम | भाव |
सरसों नई | 5500 से 6150 |
धान सुगन्धा | 2200 से 2501 |
धान (1509 ) | 2200 से 2801 |
धान (1718) | 2800 से 3251 |
धान पूसा | 2700 से 2950 |
मैथी | 4000 से 4800 |
मक्का | 2000 से 2300 |
धनिया नया ईगल | 6500 से 7000 |
गेहूं नया | 2380 से 2551 |
उड़द | 4000 से 7200 |
तिल्ली | 8500 से 11000 |
चना देशी | 5000 से 5431 |
बाजरा | 2100 से 2300 |
चना पेप्सी | 5200 से 5600 |
अलसी | 5000 से 6150 |
चना मौसमी | 5000 से 5650 |
धनिया नया सूखा बादामी | 5800 से 6500 |
रंगदार धनिया | 7100 से 10500 |
ज्वार शंकर | 2200 से 2700 |
लहसुन | 2000 से 8500 |
कलौंजी | 13000 से 17850 |
ज्वार सफेद | 4000 से 4500 |
मूंग | 6500 से 7200 |
जौ नया | 1800 से 2100 |
सोयाबीन | 3800 से 4601 |
Disclaimer : इस लेख में जो भी भाव बताए गए हैं वह सभी मंडी के व्यापारियों और कई भिन्न-भिन्न स्रोतों लिए गए हैं. माल की क्वालिटी के हिसाब से कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहता है. इस लेख में बताई जा रहे भाव शुक्रवार शाम को अंतिम बोली के हैं.