मंडी भाव 1 जुलाई 2025: नोहर, सिरसा, ऐलनाबाद में सरसों, नरमा, मूंग, चना समेत सभी फसलों के भाव
Mandi Bhav 1 July 2025: अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक सप्ताह के दौरान कॉटन के भाव चार फ़ीसदी तक कम हुए हैं. वहीं पिछले 30 दिनों की अगर बात करें तो 6 फीसदी तक काम हुए हैं. हरियाणा का सिरसा और ऐलनाबाद इलाका जहां किसानों द्वारा सबसे ज्यादा कॉटन की बुवाई की जाती है. इन दोनों ही शहरों की मंडियो में पिछले कुछ समय से नरमा ( कॉटन) के भाव लगातार स्थिर चल रहें हैं. इस बार देश में पिछले साल के मुकाबले 20 जून तक कॉटन की बुवाई 2% बढ़ी है.
बीते 1 साल के दौरान कॉटन के रेट में 11 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. सिरसा और ऐलनाबाद की मंडी में नरमा न्यूनतम 7600 से लेकर उच्चतम 8005 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है. हालांकि सीजन ना होने के कारण मंडियो में माल की आवक कमजोर है. इसके अलावा सिरसा मंडी में कपास 6800 से लेकर 6951 रुपए के आसपास बिक रही है. इस लेख में हम आपको सिरसा और ऐलनाबाद मंडी के फसलों के ताजा भाव बताएंगे.
सिरसा मंडी भाव 1 जुलाई 2025 (रुपए प्रति क्विंटल)
| फसल नाम | भाव |
| नरमा | 7700-8005 |
| कपास | 6800-6951 |
| सरसों | 6000-6380 |
| ग्वार | 4400-4930 |
| चना | 5100-5321 |
| मूंग | 5800-6500 |
| गेहूं | 2450-2475 |
| जौ | 1800-2150 |
| मक्की | 1200-1750 |
ऐलनाबाद मंडी भाव 1 जुलाई 2025 (रुपए प्रति क्विंटल)
| फसल नाम | भाव |
| नरमा | 7600-7831 |
| सरसों | 6300-6532 |
| ग्वार | 4600-4800 |
| चना | 5252-5434 |
| मूंग | 6100-6384 |
| अरण्डी | 5700-6200 |
| गेहूं | 2300-2344 |
नोहर मंडी भाव 1 जुलाई 2025 (रुपए प्रति क्विंटल)
| फसल नाम | भाव |
| सरसों | 6100-6590 |
| ग्वार | 4750-5037 |
| चना | 5400-5500 |
| पुराना मूंग | 3500-5400 |
| नया मूंग | 5000-5500 |
| अरण्डी | 5800-6695 |
| गेहूं | 2440-2470 |
| जौ | 2000-2075 |
| तारामीरा | 5100-5260 |
| मूंगफली | 4200-5260 |
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में आपको दर्शाए जा रहे भाव अलग-अलग स्रोतों और मंडी के जरिए प्राप्त किए गए हैं. माल की क्वालिटी के हिसाब से रेट में उतार-चढ़ाव हो सकता है.
