The Chopal

Rajasthan News : शादी में दहेज नहीं लिया बल्कि दुल्हन को ससुर ने दी 14 लाख की कार, लोग कर रहें तारीफ

Sikar News : अर्जुनलाल चंदेलिया ने बताया कि मेरे जवाई सरपंच सिरोही ने मुझे बिना दहेज करने लिए मुझे प्रेरित किया. जय प्रकाश कस्वा ने बताया कि यही पहचान होती है एक शिक्षक उन्नत परिवार की
   Follow Us On   follow Us on
neem ka thana news

The Chopal, Rajasthan

Rajasthan News Today : राजस्थान के सीकर में नीमकाथाना इलाके में बेटे शादी में दूल्हे के पिता ने दहेज ना लेकर दुल्हन को मुंह दिखाई की रश्म में 14 लाख रुपए की कार भेंट कर समाज में संदेश दिया. मामला नीमकाथाना इलाके के आगवाडी का है. सिरोही सरपंच की प्रेरणा से उनके ससुर ने बेटे की शादी में दहेज ना लेकर नई नवेली बहू को 14 लाख रुपए की गाड़ी भेंट की, जिससे समाज में दिल छू लेने वाला संदेश गया. लोग इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

दुल्हन को ससुरजी ने दी 14 लाख की लग्जरी कार

मिली जानकारी के मुताबिक, नीमकाथाना उपंखड के गांव आगवाडी निवासी अर्जुनलाल चंदेलिया के छोटे पुत्र विकास की शादी नीमकाथाना उपखंड के गांव कैरवाली के ओम प्रकाश बुडानिया की बेटी निरमा से हुई है. बेटा विकास भारतीय सेना मे जम्मू में तैनात ओर दुल्हन नयाबास में तृतीय श्रेणी शिक्षक हैं. विकास की शादी 18 फरवरी को हुई थी. अर्जुनलाल चंदेलिया खुद भारतीय सेना के भूतपूर्व ओनररी कप्तान रह चुके हैं.

समाज में दिया संदेश

अर्जुन चंदेलिया ने अपने बेटे की शादी में दहेज नहीं लेकर समाज में अलग संदेश दिया. दहेज प्रथा के ठीक उलट चंदेलिया ने अपने बेटे की नई नवेली बहू निरमा को मुंह दिखाई में 14 लाख रुपये की कार गिफ्ट दी. लोग इस नए चलन की तारीफ कर रहे हैं.

मुंह दिखाई की रश्म में दुल्हन को भेंट की कार

अर्जुनलाल चंदेलिया ने बताया कि मेरे जवाई सरपंच सिरोही ने मुझे बिना दहेज करने लिए मुझे प्रेरित किया. जय प्रकाश कस्वा ने बताया कि यही पहचान होती है एक शिक्षक उन्नत परिवार की जो इस तरह की दहेज प्रथा को समाप्त कर बहू को बेटी के समान दर्जा दिया जाए व दोनों वर-वधु पक्ष में मेल-जोल बढ़े रिश्ते मधुर हो. इस शादी से संबंधित सभी लोगों ने काफी सराहना की है.

यह भी पढ़ें : True Love Example : डॉक्टर ने रखी सच्चे प्यार की मिसाल, पत्नी के इलाज करवाने के लिए रख दी MBBS की डिग्री गिरवी