True Love Example : डॉक्टर ने रखी सच्चे प्यार की मिसाल, पत्नी के इलाज करवाने के लिए रख दी MBBS की डिग्री गिरवी
Pali News: राजस्थान (Rajasthan) के पाली (Pali) में एक डॉक्टर ने सच्चे प्यार की मिसाल कायम की है. डॉक्टर ने पत्नी की जान बचाने के लिए अपनी MBBS की डिग्री तक गिरवी रख दी. इस मामले के सामने आने के बाद बड़ी संख्या में सोशल मीडिया डॉक्टर की तारीफ की जा रही हैं.
इलाज में खर्च हुए इतने पैसे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी का इलाज करवाने के लिए पैसे जुटाने के लिए MBBS की डिग्री गिरवी रख देने वाले डॉक्टर का नाम डॉक्टर सुरेश चौधरी बताया जा रहा है. डॉक्टर ने MBBS की डिग्री को गिरवी रखकर 70 लाख रुपये का कर्ज लिया था. उनकी पत्नी के इलाज में 1.25 करोड़ रुपये खर्च आ गया.
पत्नी को रखना पड़ा ECMO सपोर्ट पर
जानकारी अनुसार बता दें कि पिछले साल 13 मई को डॉक्टर की पत्नी कोरोना संक्रमित हो गई थी, जिसके बाद उनकी तबीयत अचानक इतनी बिगड़ी कि उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा. इलाज के दौरान डॉक्टर की पत्नी को ECMO सपोर्ट पर रखना पड़ा.
बीवी के बीमार होने पर झेलनी पड़ी परेशानी
जान लें कि डॉक्टर सुरेश चौधरी अभी 32 साल के है, वो पाली के खिरवा गांव से रहने वाले हैं. उनका एक 5 साल का बेटा भी है. पत्नी के बीमार रहने के दौरान उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ी.
कोविड-19 (Covid-19) के कारण डॉक्टर की पत्नी के फेफड़े 95 फीसदी तक खराब हो चुके थे. इसके बाद उनको लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया. इसके बाद भी महिला की हालात लगातार बिगड़ती रही थी. डॉक्टर की पत्नी का वजन 20 किलोग्राम तक घट गया और उनके शरीर में सिर्फ 1.5 यूनिट ही ब्लड बचा था. इसके बाद डॉक्टर की पत्नी को ECMO सपोर्ट पर रखा गया.

