The Chopal

Weather: राजस्थान के चूरू में तापमान माइनस तक, फसलों पर जमी बर्फ की परत कर रही भारी नुकसान

   Follow Us On   follow Us on
churu

The Chopal, चूरू (राजस्थान): चूरू जिले में कड़ाके की ठंड (Cold Weather) ने लोगों को कंपकंपा दिया है. यहां लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान निगेटिव बना रहा. रविवार के बाद सोमवार को भी न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सुबह फसलों और खेतों में लगी बाड़ पर बर्फ नजर आई. शीतलहर अलर्ट के चलते जिला प्रशासन ने कक्षा एक से पांच तक की छुट्टियां 18 जनवरी तक बढ़ा दी हैं.

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले 24 घंटे में राज्य के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट की संभावना है. प्रदेश में 18 जनवरी तक कड़ाके की ठंड और पाला का दौर जारी रहेगा. न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी से लोगों को 19 जनवरी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री रहने की संभावना है.

कृषि अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि कड़ाके की सर्दी से अब सरसों, ईसबगोल और चने की फसल को नुकसान होने की संभावना है. अगर उन पर बर्फ जम जाएगी तो सरसों का साग खराब हो जाएगा. चने की फसल की पत्तियों पर बर्फ जमा होने के कारण यह नहीं उग पाएगी. पाले से बचाव के लिए किसानों को अपनी फसल को रोजाना रात में करीब 15 से 20 मिनट तक पानी देने की जरूरत है. इसके अलावा रात के समय घास जलाकर और सल्फ्यूरिक एसिड का छिड़काव करके भी फसलों पर धुआं करना चाहिए.

पिछले 5 दिन का न्यूनतम और अधिकतम तापमान-:

दिन             न्यूनतम      उच्चतम
12 जनवरी    9.6 डिग्री     25.1 डिग्री
13 जनवरी     8.4डिग्री        25.1 डिग्री
14 जनवरी      -0.7 डिग्री    16.2 डिग्री
15 जनवरी       -2.5डिग्री      18 डिग्री
16 जनवरी       -2.5डिग्री        ......

Read Also: राजस्थान में सर्दी से जनजीवन बेहाल, 2 दिन तक होगी बारिश, आगामी तीन दिन बढ़ेगी ठंड