UP में किसानों को मिला होली का तोहफा, इस भाव पर होगी गेहूं खरीद की शुरुआत
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए कई अहम फैसले लिए गए। ये फैसले खेती को आसान और फायदेमंद बनाने के लिए लिए गए हैं।

Uttar Pradesh News: गेहूं बेचने वाले किसानों को खाद्य और रसद विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर अपना पंजीकरण-नवीनीकरण UP KISAN MITRA मोबाइल एप पर करना होगा। इस साल बटाईदार किसानों को भी पंजीकरण कराकर गेहूं बेचा जा सकेगा।
उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें किसानों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। 19 प्रस्तावों को कुल मिलाकर मंजूरी दी गई। गेहूं की सरकारी खरीद इसमें सबसे महत्वपूर्ण है। योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के किसानों को होली का तोहफा दिया है। यूपी कैबिनेट ने गेहूं खरीद की तिथि घोषित की है। उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद 17 मार्च से 15 जून 2025 तक होगी।
खरीद के लिए 6500 स्थान बनाए जाएंगे
रबी मार्केटिंग ईयर 2025–26 के प्राइस सपोर्ट स्कीम (PPS) के अंतर्गत प्रस्तावित गेहूं क्रय नीति का प्रस्ताव वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पारित किया है। गेहूं का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 2,425 रुपये है। एमएसपी 150 रुपये बढ़ा है। राज्य भर में 6500 गेहूं खरीद केंद्र बनाए जाएंगे।
गेहूं बिक्री के लिए पंजीकृत होना आवश्यक है
राज्य में 6500 सरकारी खरीद केंद्र बनेंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं बिक्री करने के लिए किसानों को पंजीकृत करना आवश्यक है। गेहूं बिक्री से पहले किसान को खाद्य विभाग के पोर्टल fcs.up.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. यह रजिस्ट्रेशन किसी भी जनसुविधा केंद्र, साइबर कैफे, मोबाइल ऐप या चालू धान क्रय केंद्र प्रभारी के माध्यम से किया जा सकता है।
गेहूं के MSP का भुगतान PFMS पोर्टल के जरिए किसानों के आधार से लिंक और एनपीसीआई पोर्टल पर मैप्ड खाते में किया जाएगा. किसान कंप्यूटराइज्ड वेरिफाइड खतौनी, किसान रजिस्ट्रेशन और आधार की फोटो कॉपी क्रय केंद्र पर जरूर ले जाएं.