The Chopal

Onion Rate: प्याज उत्पादक किसानों के बड़ी खबर, सरकार देगी 300 रूपये/क्विंटल, ऐसे उठाए स्कीम का लाभ

   Follow Us On   follow Us on
किसानों के बड़ी खबर, सरकार देगी 300 रूपये/क्विंटल

THE CHOPAL (Onion Price) - आपको बता दे की प्याज की खेती करने वाले किसानों के लिए बहुत बड़ी घोषणा भी हुई है। महाराष्ट्र सरकार ने अब प्याज के मूल्य (Onion Price) में तेज गिरावट से प्रभावित होने वाले राज्य के किसानों को 300 रुपये प्रति क्विंटल का कंपनसेशन देने का अब ऐलान कर दिया गया हैं। बता दे की मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य विधानसभा में अब यह घोषणा करते हुए कहा कि अब इस फैसले से प्याज उत्पादकों किसानों को बड़ी राहत भी मिलेगी। 

ALSO READ - mustard - सरसों की फसल ने करवाई बल्ले-बल्ले, कमा लेगें अच्छा खासा पैसा, जाने अपडेट

किसानों को नहीं मिल पा रहा प्याज के उपज का सही दाम -

महाराष्ट्र में अब प्याज के मूल्यों में बड़ी गिरावट भी आई है, ऐसे में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री शिंदे के अनुसार प्याज का उत्पादन बढ़ने के कारण भाव गिर गया है। मुख्यमंत्री शिंदे कहा कि राज्य के लिए प्याज की फसल बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण भी है और यह एक संवेदनशील मुद्दा भी बनता जा रहा है। 

ALSO READ - Sarso Mandi Bhav: मंडियों में सरसों की बंपर आवक, रेट MSP से इतना कम, जानें आगे क्या रहेंगे भाव

नासिक-मुंबई मार्च -

आपको बता दे की पांच साल में अब तीसरी बार हजारों किसान अपनी लंबित मांगों को लेकर 'लॉन्ग मार्च' के रूप में मुंबई की ओर कूच भी करेंगे। आपको बता दे की 2018 और 2019 में इसी प्रकार के MARCH के बाद लॉन्ग मार्च लगभग 175 KM की दूरी तय भी करेगा।  किसानों की मांगों में अब प्याज के लिए MSP, लोन माफी , कृषि उपज के लिए उचित रेट , बिजली बिलों में छूट, बेमौसम बरसात -ओलावृष्टि से फसल के लिए मुआवजा, वन भूमि अधिकार आदि भी शामिल हैं। किसान नेताओं ने यह मांग की, हम प्याज पर अब 600 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी भी चाहते हैं, इसका थोक निर्यात भी होना चाहिए और नेफेड से थोक में प्याज भाव का  2,000 रुपये प्रति क्विंटल की न्यूनतम मूल्य पर खरीदा भी जाना चाहिए.