The Chopal

चक्रवात लेगा राजस्थान में इस जगह से एंट्री, कुछ हिस्सों पर 60-70KM प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चलने के आसार

   Follow Us On   follow Us on
चक्रवात लेगा राजस्थान में इस जगह से एंट्री

THE CHOPAL- अरब सागर में बने चक्रवाती तूफान 'बिपरजॉय' के गुजरात की तरफ बढ़ने के साथ राजस्थान में मौसम का मिजाज खराब होने के आसार ज्यादा बढ़ गए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार 15 जून से राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में कई जगह भारी बरसात हो सकती है। इसके अलावा कुछ हिस्सों पर 60-70KM प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चल सकती है। कुछ हिस्सों पर ओले भी गिर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - 500 के नोट की तरह ही वापस आ रहा है 1000 का नया नोट? क्यों है चर्चाओं का बाजार गर्म, जानें हकीकत

चक्रवात ने पहले ओमान की तरफ रुख किया था, लेकिन अब उसका रास्ता बदल गया है। इसके असर के कारण राजस्थान में नमी भी बढ़ गई है। इससे उमस और गर्मी तेज हो गई। कल अजमेर, अलवर, उदयपुर, सीकर, हनुमानगढ़ और गंगानगर जिलों के अलावा शेष सभी जगह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। कोटा और बूंदी में तापमान सबसे ज्यादा 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी जयपुर में भी इस महीने तापमान दूसरी बार 40.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जोधपुर, धौलपुर, बाड़मेर और चित्तौड़गढ़ में भी कल दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ें - मंडी भाव 12 जून 2023: ताज़ा रेट लिस्ट विभिन्न मंडियो से गेहूं, नरमा, ग्वार, सरसों, जौ, मूंग, मोठ अन्य

साइक्लोनिक सर्कुलेशन - 

पाकिस्तान, पंजाब सीमा में एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उत्तर भारत में आए कम प्रभाव वाले वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं और अलवर बेल्ट में दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। यहां आंधी चल सकती है। आसमान में बादल छा सकते हैं। इसके अलावा कुछ हिस्सों में हल्की बरसात या बूंदाबांदी होने के साथ ओले भी गिरने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें - कोटा मंडी भाव 12 जून 2023: गेहूं, सरसों और लहसुन में उछाल, जानें अन्य सभी फसलों के भाव

रात में टेम्प्रेचर 32 डिग्री सेल्सियस से ऊपर-

राजस्थान में रात में भी गर्मी तेज हो गई है। जोधपुर के फलोदी में रात का न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं आया। इसी तरह बीकानेर में 30.4, बारां में 31.4, कोटा में 31.5 और बूंदी में रात का तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गंगानगर, हनुमानगढ़, पाली, बाड़मेर समेत कई शहरों में ह्यूमिडिटी का स्तर 55 फीसदी से ज्यादा होने के कारण यहां दिन और रात में उमस तेज हो गई।

अब आगे क्या?

14 जून से राज्य के दक्षिण-पश्चिम हिस्सों चक्रवात का असर दिखने लगेगा। इससे उदयपुर, जोधपुर संभाग में मौसम बदलेगा। सिरोही, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, जालोर, बाड़मेर, पाली और बाड़मेर जिले में तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद 15 जून को तेज बरसात होने की संभावना है।