Fraud Lady Teacher : तीन शादिया , नकली डेथ सर्टिफिकेट, इस महिला टीचर ने सभी जालसाजों को छोड़ा पीछे
Fraud Lady Teacher: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक महिला टीचर की जालसाजी के मामले ने सभी को हैरान कर दिया है. आरोपी टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.
Jhunjhnu News : राजस्थान के झुंझुनूं जिले में जालसाजी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला टीचर अपने पति के फर्जी डेथ सर्टिफिकेट पर 14 साल तक सरकार की आंखों में धूल झोंकती रही, इस दौरान उसने मोटी सैलरी भी उठा रही थी. आरोपी महिला टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.
फर्जी दस्तावेज पर 14 साल तक करती रही नौकरी
मामला झुंझुनूं के गुड़ागौड़जी थाने क्षेत्र का है. आरोपी महिला ने फेक डॉक्टयुमेंट बनाकर ग्रेड थर्ड की टीचर की नौकरी हासिल कर ली. हैरानी की बात यह कि 14 साल तक महिला नौकरी करती रही और किसी को उसके फर्जीवाड़े का पता तक नहीं हुआ. इस दौरान नौकरी में रहते हुए महिला ने 88 लाख रुपए की सैलरी के तौर पर ले चुकी थी.
पति का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया
आरोपी महिला ने नौकरी पाने के लिए अपने पहले पति के फर्जी डेथ सर्टिफिकेट का प्रयोग किया. इतना ही नहीं पहले पति को छोड़ने के बाद उसने दो और शादियां कर ली. इस महिला का नाम मंजू (38) बताया जा रहा है और उसका तीसरा ससुराल तोगड़ा क्षेत्र में है.
तलाक लेने के बाद कर ली थी दूसरी शादी
मंजू ने बाबूलाल नाम के युवक से दूसरी शादी की. जब मंजू को पता चला कि उसके पहले पति रामनिवास की मौत हो चुकी है. तब उसने जालसाजी का पूरा प्लान बनाया. रामनिवास का डेथ सर्टिफिकेट 20 दिसंबर 2001 को जारी हुआ. सरकारी नौकरी की लालच में मंजू ने दूसरी शादी की बात किसी को नहीं बताई और दूसरी शादी के बाद भी मंजू ने पहले पति का एक साल पहले का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया और 2008 में थर्ड ग्रेड टीचर की नौकरी हासिल कर ली थी. बता दें कि मंजू के पहले पति की मौत 2001 में हो गई थी, जबकि सरकारी नौकरी पाने के लिए उसने वर्ष 2000 का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया लिया था.
ये पढ़ें : राजस्थान हाई कोर्ट ने लिया बड़ा फैसला: RAS भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम हुआ रद्द
जब तीसरे पति से होने लगी अनबन
इस दौरान मंजू और उसके दूसरे पति में झगड़ा होने लगा. दूसरे पति बाबूलाल से भी मंजू ने 3 जून 2011 को तलाक ले लिया. मंजू ने तीसरी शादी महेश कुमार के साथ की. तीसरे पति से भी मंजू के रिश्ते जब बिगड़ने लगे. पति से नाराज होकर मंजू ने महेश कुमार के खिलाफ दहेज का केस दर्ज करवा दिया.
ये पढ़ें : Rajasthan News : शादी में दहेज नहीं लिया बल्कि दुल्हन को ससुर ने दी 14 लाख की कार, लोग कर रहें तारीफ
तीसरे पति ने सिखाया सबक
महेश ने ठान ली कि वह मंजू को सबक सिखाकर ही मानेगा. महेश ने 2021 में झुंझुनूं एसपी को पत्नी मंजू के फर्जीवाड़े के बारे में सबकुछ बताया. मामले में जांच बैठी तो, साबित हुआ कि मंजू ने गलत दस्तावेजों से नौकरी हासिल की है . अब जालसाज महिला टीचर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे है.

