The Chopal

कांग्रेस स्टार प्रचारकों की सूची से सिद्धू का नाम गायब

   Follow Us On   follow Us on
NAVJOT SINGH SIDDHU

THE CHOPAL

पंजाब| इस समय पंजाब कांग्रेस की राजनीति में रोज एक फेर बदल देंखने को मिल रहा है वहीं यहां मुख्यमंत्री के पद के लिए आय दिन घमासान छिड़ा रहता है। अब इस बीच आज कांग्रेस ने यूपी चुनाव के चौथे चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। लेकिन इस बार की सूची में बड़ा परिवर्तन यह देखने को मिल रहा है की इनकी लिस्ट से नवजोत सिंह सिद्धू का नाम गायब हो गया है जबकी पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम इस सूची में शामिल हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कांग्रेस की और से आज जारी की गई इस सूची में इस बार राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय कुमार लल्लू, आराधना मिश्रा, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, चरनजीत सिंह चन्नी, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम शामिल हैं।


बता दे इस सूची के जारी होने से पूर्व आज सुबह नवजोत सिंह ने एक बयान जारी कर कहा था की वह पंजाब में अंगद का पैर है उन्हें कोई नहीं हिला सकता वहीं वह राहुल गांधी की हर बात को मानने के लिए तैयार है।

News Hub