The Chopal

Oppo के इन स्मार्टफोन्स को मिलने लगा है Android 13 अपडेट, परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ में होगी सुधार

   Follow Us On   follow Us on
Oppo

The Chopal, New Delhi: कंपनी Oppo अपने ढेरों डिवाइसेज के लिए Android 13 पर आधारित ColorOS 13 सॉफ्टवेयर अपडेट दुनियाभर में रिलीज कर रही है. पिछले महीने कंपनी ने भारत में Oppo K10, the Oppo A96 और Oppo A76 के लिए ColorOS 13 Beta रोलआउट किया था और अब नए डिवाइसेज के लिए Beta वर्जन रोलआउट किया जा रहा है. इसके अलावा ढेरों फोन्स को स्टेबल अपडेट भी मिलने लगा है. 

खत्म होने वाला है इन यूजर्स का इंतजार

Oppo Reno8 Pro 5G, Oppo Reno8 5G, Oppo F21 Pro 5G, Oppo Reno7 Pro 5G, Oppo Reno7 5G, Oppo Reno6 5G, Oppo K10 5G, Oppo A96 5G और Oppo A76 5G के लिए भी ColorOS 13 रोलआउट की प्रक्रिया शुरू की गई है. बीटा रोलआउट की बात करें तो Oppo Reno6 Pro 5G, Oppo Reno5 Pro 5G,  Oppo F19 Pro और Oppo A74 5G के लिए बीटा रोलआउट पहले ही शुरू हो चुका है. 

भारत में अब Oppo F21 Pro 5G, Oppo Reno8 5G और Oppo K10 5G के लिए ColorOS 13 Beta अपडेट अब उपलब्ध हो गया है. कंपनी ने उन सभी स्मार्टफोन्स की लिस्ट शेयर की है, जिसे इस महीने फॉर्मल ColorOS 13 अपडेट मिलने लगेगा. लेटेस्ट अपडेट के साथ Android 13 OS फीचर्स के अलावा नया यूजर्स इंटरफेस भी डिवाइसेज का हिस्सा बनाया जा रहा है. ऑप्टिमाइज्ड सॉफ्टवेयर के साथ परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ में भी सुधार देखने को मिलेंगे.

इसी महीने मिलेगा अपडेट 

ओप्पो ने बताया है कि Oppo F21 Pro को 22 नवंबर को ColorOS 13 अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा. वहीं Oppo F21 Pro 5G, Oppo K10, Oppo A76 और Oppo A96 को इस महीने के आखिर में 30 नवंबर से लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना शुरू हो जाएगा. आपको बता दें, Oppo Reno8 Pro 5G के लिए 8 नवंबर और Oppo Reno8 5G, Oppo K10 5G के लिए 18 नवंबर के आधिकारिक अपडेट रोलआउट किया गया है. 

चेक करें नया अपडेट

अपने ओप्पो स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट अपडेट चेक करना हो तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें. 

  • अपने फोन में सेटिंग्स ओपेन करें. 
  • सबसे नीचे स्क्रॉल करने के बाद Software Update सेक्शन पर टैप करें. 
  • यहां आपको फोन के लिए उपलब्ध लेटेस्ट ColorOS वर्जन दिखाया जाएगा.
  • अपडेट उपलब्ध होने पर Download Now विकल्प पर टैप करें और डाउनलोड पूरा होने के बाद Install पर टैप कर दें.

Read Also: स्क्रीन लॉक फीचर लाने जा रही है WhatsApp, दूसरा नहीं चला पाएगा अब