The Chopal

10 मिनट में घर के दरवाजे पर पहुंचेगा आर्डर किया नया मोबाईल, नई सर्विस हुई शुरू

Smart phone Delivery: स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instagram) जो अपनी त्वरित डिलीवरी सेवाओं के लिए प्रसिद्ध है, ने अब स्मार्टफोन की 10 मिनट में डिलीवरी सेवा शुरू की है। प्रमुख ब्रांडों के नवीनतम स्मार्टफोन अपने घर पर मात्र 10 मिनट में प्राप्त कर सकते हैं। 

   Follow Us On   follow Us on
10 मिनट में घर के दरवाजे पर पहुंचेगा आर्डर किया नया मोबाईल, नई सर्विस हुई शुरू

The Chopal: स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instagram) अपनी जल्दी डिलीवरी के लिए जाना जाता है। अब इसने स्मार्टफोन की 10 मिनट के अंदर डिलीवरी शुरू कर दी है। इसके अलावा कम्पनी ने कंस्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में भी प्रवेश किया है। यह नई सेवा अभी 10 बड़े भारतीय शहरों (दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, गुड़गांव, नोएडा और फरीदाबाद) में उपलब्ध है और जल्द ही अन्य शहरों में भी शुरू की जाएगी।

10 मिनट में स्मार्टफोन मिलेगा

अब ग्राहक स्विगी इंस्टामार्ट पर Apple, Samsung, OnePlus और Xiaomi जैसे नामी स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इनमें Redmi 14C, OnePlus Nord CE, Samsung M35 और iPhone 16e जैसे लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स की डिलीवरी ग्राहक के घर में 10 मिनट में पहुंच जाएगी। Motorola, Oppo, Realme और Vivo के smartphones भी इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।

स्मार्टफोन खरीदना और भी आसान होगा

स्विगी इंस्टामार्ट ने बताया कि भारतीय ग्राहक तकनीकी उत्पादों को जानते हैं और उन्हें यह पता है कि उन्हें क्या चाहिए। ग्राहकों को इस नई पहल से अच्छे तकनीकी उत्पादों तक त्वरित पहुंच मिलेगा। यह सेवा स्मार्टफोन खरीदने को पहले से कहीं अधिक आसान बना देगी, चाहे आपको तुरंत कुछ चाहिए हो या आप लंबे समय से कुछ खरीदने का विचार कर रहे हों।

स्विगी इंस्टामार्ट ने 32 नई जगह जोड़ी

स्विगी इंस्टामार्ट लगातार अपनी सेवाओं को बढ़ाता है। 100 से अधिक शहरों में अब यह प्लेटफॉर्म उपलब्ध है और 2025 में 32 नए स्थान भी जोड़े गए हैं। अब यह प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रॉनिक्स में भी आ गया है, पहले किराने के सामान और रोजमर्रा की जरूरतों पर केंद्रित था। यह कंपनी के क्विक कॉमर्स ऑफरिंग में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन की पुष्टि करता है।

Zepto भी स्मार्टफोन डिलीवरी देता है

Zepto एक लोकप्रिय क्विक कॉमर्स सेवा, ने हाल ही में 10 मिनट के भीतर स्मार्टफोन डिलीवरी की सुविधा शुरू की है। ग्राहक इसमें iPhone और अन्य Apple उत्पाद भी खरीद सकते हैं।  Zepto के को-फाउंडर ने इस संबंध में जानकारी LinkedIn पोस्ट के जरिए दी है।
 

News Hub