The Chopal

राजस्थान में होली पर बादलों का दिखेगा नया रंग, इन जिलों में बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: 13 मार्च के लिए जयपुर मौसम विज्ञानी केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राजस्थान शुष्क रहा, बाड़मेर में 41.2°C का सबसे अधिक तापमान हुआ। अगले दिनों में हल्की बारिश और 2-3°C की गिरावट की संभावना है।

   Follow Us On   follow Us on
राजस्थान में होली पर बादलों का दिखेगा नया रंग, इन जिलों में बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी 

The Chopal: राजस्थान के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगर आप यात्रा या कोई खास योजना बना रहे हैं, तो मौसम अपडेट जरूर देखें। गुरुवार, 13 मार्च को राजस्थान के जयपुर में मौसम विज्ञान केंद्र ने एक येलो अलर्ट जारी किया है। आपको बता दे की झुंझुनू, चूरू, सीकर और अलवर सहित आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर सतही हवा (30-40 किमी/घंटा) के साथ मेघगर्जन और हल्की वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि मेघगर्जन के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें। नागरिकों को सलाह दी गई है कि मौसम सामान्य होने तक इंतजार करें।

Rajasthan में पिछले 24 घंटे का मौसम

पिछले 24 घंटों में राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा है। राज्य का सर्वोच्च तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 7.7 डिग्री अधिक था। सांगरिया में सबसे कम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस था। सुबह 08:30 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में हवा में आर्द्रता 30 से 90 प्रतिशत थी। झुंझुनू, चूरू, सीकर और अलवर में मेघगर्जन और हल्की बारिश हो सकती है।

अगले तीन दिनों में मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार 13 से 16 मार्च के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। 14-15 मार्च को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग और जोधपुर क्षेत्र में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

तापमान में गिरावट, फिर गिरावट पारा

वर्तमान में तापमान सामान्य से चार से आठ डिग्री अधिक है। तापमान अगले 48 घंटों में कुछ भी नहीं बदलेगा, लेकिन 14 मार्च से तापमान 2 से 3 डिग्री गिर सकता है। बाड़मेर में सामान्य से 6-7 डिग्री अधिक तापमान, 41-42 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। साथ ही, कुछ जगहों पर हीटवेव या लू भी हो सकता है। मौसम विभाग ने नागरिकों को ताजा मौसम अपडेट देखने की सलाह दी है और आवश्यक सतर्कता बरतने की सलाह दी है।