The Chopal

IMD: हरियाणा में मानसूनी बादल छाए, पंचकुला से लेकर सिरसा तक कई जिलों में आज जमकर होगी बारिश

हरियाणा में मानसून सक्रिय हो गया है। आज कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले दिनों कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने। अगले तीन दिनों में भी राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। जानिए मौसम विभाग (IMD) का ताजा अपडेट और बारिश का पूरा हाल।
   Follow Us On   follow Us on
IMD: हरियाणा में मानसूनी बादल छाए, पंचकुला से लेकर सिरसा तक कई जिलों में आज जमकर होगी बारिश

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून एक्टिव हो चुका है, जिससे बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। आज भी हरियाणा के 22 जिलों में बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से आराम मिलेगा। कल हरियाणा के कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। पलवल जिले में कल अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि यमुनानगर जिले में सबसे कम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बारिश की संभावना 

आज सुबह हरियाणा का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हवा, नमी और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जैसा महसूस हो सकता है। हरियाणा में सुबह बारिश होने की भी संभावना है और हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। अंबाला में आज बादल छाए हुए हैं और तापमान 28 डिग्री सेल्सियस है। तापमान गिरने की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

हरियाणा में मानसून एक्टिव हो गया है, इसलिए आज सभी 22 जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ सेंटर के मुताबिक, पंचकूला, अंबाला, करनाल और यमुनानगर में 75 से 100 प्रतिशत तक बारिश होने के chances हैं। वहीं, सोनीपत, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके अलावा, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात में 25 से 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

हरियाणा में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात

बीते बुधवार को रेवाड़ी, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, झज्जर और हिसार में तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा 55.6 मिलीमीटर बारिश यमुनानगर में हुई, जिससे वहां बाढ़ जैसे हालात बन गए। सोम नदी का पानी ओवरफ्लो होकर 6-7 गांवों में घुस गया और घरों तक पानी पहुंच गया। वहीं, कुरुक्षेत्र में 45.6 मिलीमीटर और करनाल में 22.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मानसून ने राज्य में मंगलवार को तय समय से 5 दिन पहले दस्तक दी थी। पिछले 36 घंटे में मानसून पूरे हरियाणा में फैल गया है और अगले 7 दिनों तक बारिश होने की संभावना है। इसी वजह से बुधवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई।

अधिकतम तापमान इस समय सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। सबसे ज्यादा गर्मी पलवल में रही, जहां अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले तीन दिन में कई जिलों का मौसम बदलेगा और बारिश के अच्छे मौके हैं।

27 जून को चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में 0 से 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। वहीं, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, रोहतक और जींद में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश हो सकती है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 75 से 100 प्रतिशत बारिश के आसार हैं।

50 से 75 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद

28 जून को सिरसा, फतेहाबाद, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक में 75 से 100 प्रतिशत बारिश के अवसर हैं। 29 जून को सिरसा, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नूंह में 25 से 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, जींद और रोहतक में 50 से 75 प्रतिशत बारिश के आसार हैं। वहीं, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 75 से 100 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

News Hub