Weather Forecast: देश के 23 राज्यों में मूसलधार बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का दिखेगा असर
IMD weather forecast 2025: मौसम के मिजाज में देश भर में एक बार फिर बदलाव देखा जा रहा है। एक तरफ जहां देश में हिट हुए और लू से लोगों का बुरा हाल है वहीं दूसरी तरफ 23 राज्यों में आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश और ओले गिरने के अलर्ट से आम जनता की चिंता को और ज्यादा बढ़ा दिया है।

The Chopal : भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देशभर में मौसम को लेकर बड़ी चेतावनी जारी की है। एक ओर जहां हीटवेव और लू लोगों की हालत खराब कर रही है, वहीं दूसरी ओर 23 राज्यों में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट कई हिस्सों के लिए चिंता का विषय बन गया है। देश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। 23 राज्यों में मूसलधार बारिश और ओले गिरने की चेतावनी दी गई है, जबकि हीटवेव और लू लोगों को परेशान कर रहे हैं। विभिन्न राज्यों को IMD ने अलर्ट भेजा है।
पश्चिमी विक्षोभ फिर से शुरू हुआ
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव देश के पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम में दोहराया जा रहा है। 25 अप्रैल से 26 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज बारिश, बिजली गिरने और आंधी की आशंका है।
पूर्वोत्तर में तेज हवाएं और भारी बारिश हो सकती हैं
बांग्लादेश और असम के ऊपर बना चक्रवाती दबाव और छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक बनी ट्रफ लाइन से पूर्वोत्तर भारत के राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल, त्रिपुरा, मिजोरम और नागालैंड में 7 दिनों तक बारिश और तेज हवा 60 किमी/घंटा तक चलेंगी।
दक्षिण भारत में भी राहत नहीं मिलेगी
तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी। 24 अप्रैल को तमिलनाडु में अत्यधिक वर्षा की चेतावनी दी गई है।
बिहार-झारखंड और उत्तर प्रदेश-पश्चिम बंगाल में ओले
26 अप्रैल से 29 अप्रैल तक बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान, ओले और बारिश का अनुमान है। 26 और 27 अप्रैल को सिक्किम में भारी बारिश होगी। बता दे की तापमान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 2-3 डिग्री बढ़ जाएगा। पूर्वी भारत में तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन उत्तर प्रदेश में तीन दिन में गिरावट आ सकती है।
उत्तर भारत हीटवेव से झुलसेगा
IMD का कहना है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और बिहार में अभी भी लू है। 25 से 30 अप्रैल तक इन इलाकों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।गुरुवार को महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, 40-45 डिग्री के तापमान गुजरात, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में थे। 25 अप्रैल को दिल्ली-NCR में मौसम साफ रहेगा, लेकिन 26 और 27 अप्रैल को बादल छाए रहेंगे और हवा 30 किमी/घंटा तक चलेगी। लू की भी संभावना बनी हुई है।